ALIMCO Recruitment 2023: एलिम्को में असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों निकली भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया और अन्य डिटेल

Jun 6, 2023, 18:56 IST

ALIMCO Recruitment 2023 Notification: एलिम्को में असिस्टेंट मैनेजर  सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है, इच्छुक उम्मीदवार 20 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट www.alimco.in आवेदन कर सकते हैं। आवेदक एलिम्को भर्ती 2023 आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता और अन्य विवरण यहां देखें।

ALIMCO Recruitment 2023 Notification@ www.alimco.in
ALIMCO Recruitment 2023 Notification@ www.alimco.in

ALIMCO Recruitment 2023 Notification: भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) ने असिस्टेंट मैनेजर (प्लास्टिक) / असिस्टेंट मैनेजर -मैकेनिकल / असिस्टेंट मैनेजर (ट्रेनिंग) / ऑडियोलॉजिस्ट /, फाइनेंस कंसल्टेंट और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 जून 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ALIMCO भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत, कुल 103 रिक्तियों को इसके मुख्यालय कानपुर और देश भर में इसके विभिन्न केंद्रों पर संविधा के आधार पर भरा जाएगा।

ALIMCO Recruitment 2023: एलिम्को भर्ती 2023 का अवलोकन

एलिम्को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 103 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म जारी किए है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एलिम्को भर्ती 2023 की मुख्य बातों को देख सकते हैं।

भर्ती संगठन

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO)

पद के नाम

प्रोस्थेटिस्ट और ऑर्थोटिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, स्पेशल एजुकेटर्स, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर जूनियर मैनेजर और फाइनेंस कंसल्टेंट

रिक्त पद

103

आवेदन की अंतिम तिथि

20 जून 2023

नौकरी करने का स्थान

भारत में कहीं भी

चयन प्रक्रिया

मेरिट के आधार पर

एलिम्को आधिकारिक वेबसाइट

www.alimco.in

ALIMCO Recruitment 2023: एलिम्को भर्ती अधिसूचना 2023

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने 103 विभिन्न पद के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट @ alimco.in पर ALIMCO अधिसूचना 2023 जारी की है। भर्ती विवरण के बारे में जानने के लिए उम्मीदवारों को ALIMCO भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करनी होगी। भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

एलिम्को अधिसूचना 2023 डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

ALIMCO Recruitment 2023 Notification PDF

ALIMCO Vacancy 2023: रिक्त पदों की संख्या

एलिम्को अधिसूचना 2023 के अनुसार, कुल 103 पदों को भरा जाएगा। पोस्ट-वार एलिम्को वैकेंसी 2023 नीचे दी गई तालिका में में देख सकते हैं:

पदों के नाम

रिक्त संख्या

प्रोस्थेटिस्ट और ऑर्थोटिस्ट

33

ऑडियोलॉजिस्ट

40

स्पेशल एजुकेटर (बौद्धिक विकलांगता)

11

क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट

11

मेडिकल ऑफिसर

01

असिस्टेंट मैनेजर (प्लास्टिक)

01

सहायक प्रबंधक - मैकेनिकल (नया उत्पाद विकास)

01

सहायक प्रबंधक (ट्रेनिंग)

01

सहायक प्रबंधक (एडी)

01

जूनियर मैनेजर कॉस्टिंग

01

सलाहकार (वित्त)

02

कुल पद

103

ALIMCO Recruitment 2023: विभिन्न पदों के लिए एलिम्को भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

ALIMCO भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवश्यक पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा। उम्मीदवार यहां एलिम्को भर्ती 2023 की विस्तृत पात्रता मानदंड के बारे में जान सकते हैं।

ALIMCO Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता 

ALIMCO भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास B.Tech/ B.E./ MBA (HR) / पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / डिप्लोमा इन पर्सनेल  होनी चाहिए साथ ही  HR / IR / CA / ICWA होना आवश्यक है।

ALIMCO Recruitment 2023: आयु सीमा

एलिम्को भर्ती 2023 के लिए आवेदकों की आयु-सीमा 34 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ALIMCO Recruitment 2023: एलिम्को भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

एलिम्को भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ही आवेदन पत्र भरें। एलिम्को भर्ती 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

यहां से डाउनलोड करें एलिम्को भर्ती 2023 फॉर्म

ALIMCO Recruitment 2023 Application Form

उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें पूछी गई जानकारी को भरें। इसके बाद आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेजों को निम्मलिखित पते पर स्पीड पोस्ट/साधारण डाक के माध्यम से भेजें।

प्रबंधक (प्रशासन)

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम

जी.टी. रोड, कानपुर - 209217 (यूपी)

ALIMCO Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

एलिम्को भर्ती 2023 के माध्यम से जारी विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। एलिम्को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम योग्यता सूची जारी करेगा।

ALIMCO Recruitment 2023: वेतन

एलिम्को भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 25,000 रूपये और अधिकतम 90,000 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

FAQs

  • ALIMCO भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    +
    ALIMCO भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून 2023 है।
  • एलिम्को भर्ती 2023 के तहत कितने पद भरे जाएंगे?
    +
    एलिम्को भर्ती 2023 के तहत कुल 103 रिक्त पद भरें जाएंगे।
  • ALIMCO Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा क्या है?
    +
    ALIMCO Recruitment 2023 की आयु सीमा 34 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
  • ALIMCO भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
    +
    ALIMCO भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News