Allahabad High Court Vacancy 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट के 543 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें
Allahabad High Court Vacancy 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट में RO/ARO और कंप्यूटर सहायक के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 543 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
Allahabad High Court Vacancy 2026: इलाहाबाद हाई कोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कुल 543 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 1 जून से शुरू कर दी गई है। ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त उम्मीदवार या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Allahabad High Court Vacancy 2026: नोटिफिकेशन PDF
इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से कुल 543 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया गया है। इसी के साथ समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक के पदों पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड लिंक
Allahabad High Court Vacancy 2026: हाइलाइट्स
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक, मुख्य और कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा पर आधारित होगी। आवेदन करने से पहले, भर्ती संबंधि अन्य जानकारी उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| संगठन | इलाहाबाद उच्च न्यायालय (HSC) |
| पदों का नाम | समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), और कंप्यूटर सहायक |
| रिक्तियां | 543 |
| विज्ञापन संख्या | 02/समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक/2026 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| पंजीकरण तिथियां | 1 जून से 21 जून 2026 तक |
| नौकरी का स्थान | इलाहाबाद |
| वेतन | RO – ₹47600-₹151100 (स्तर 8) ARO – ₹44900-₹142400 (स्तर 7) कंप्यूटर सहायक – ₹26600-₹81100 (स्तर 4) |
| चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा-मुख्य परीक्षा-कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.allahabadhighcourt.in/ |
Allahabad High Court Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या
कुल 543 रिक्तियों में से सबसे अधिक रिक्तियां सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए हैं, जिनकी संख्या 380 है।
| पदों | रिक्तियां |
| समीक्षा अधिकारी (RO) | 138 |
| सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) | 380 |
| कंप्यूटर सहायक | 25 |
| कुल | 543 |
शैक्षणिक योग्यता -
इलाहाबाद उच्च न्यायालय (AHC) द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए आवेदन हेतु आवश्यक न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास भारत में विधिवत स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए।किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा/डिग्री, या NIELET/DOEACC सोसाइटी द्वारा प्रदान किया गया 'O' लेवल प्रमाणपत्र, या भारत में विधिवत स्थापित किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में 'CCC' प्रमाणपत्र होना चाहिए।
Allahabad High Court Vacancy 2026: आवेदन लिंक
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को 21 जून 2026 से पहले आवेदन जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
| इलाहाबाद हाई कोर्ट ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Allahabad High Court Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, "भर्ती" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अधिसूचना पीडीएफ पढ़ें और फिर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 “इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा – 2026” पर क्लिक करें।
स्टेप 5 “आरओ एआरओ 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
स्टेप 6 उम्मीदवार का नाम/माता का नाम/पिता का नाम, एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सहित बुनियादी जानकारी भरें।
स्टेप 7 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 8 निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 9 ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लेना चाहिए।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.