Bihar Board 10th Topper 2026: समस्तीपुर की ज्योति कुमारी ने बनाया रिकॉर्ड; 97.4% मार्क्स के साथ हासिल की प्रदेश में 4th Rank
बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम 2026 में ज्योति कुमारी ने 487 मार्क्स यानी 97.4% हासिल करके राज्य और जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। ज्योति के सफलता के मंत्र जानने के लिए यहां से पढ़े।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कल यानी 29 मार्च 2026 दोपहर 1:15 बजे कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 घोषित किया था। जिसमें मैट्रिक एग्जाम 2026 में समस्तीपुर जिले की ज्योति कुमारी ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ज्योति ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर राज्य की मेरिट लिस्ट टॉप 10 में चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में जश्न का माहौल है।
संघर्ष और सफलता की कहानी
ज्योति कुमारी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनके सपने हमेशा से असाधारण रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और टीचर्स के सही मार्गदर्शन को दिया है। ज्योति ने कहा कि उन्होंने रोजाना 7 से 8 घंटे नियमित पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।
ज्योति कुमारी: मार्कशीट और प्रदर्शन
ज्योति के शानदार प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए आप सभी नीचे दी गई टेबल के माध्यम से जान सकते हैं।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| नाम | ज्योति कुमारी |
| जिला | समस्तीपुर, बिहार |
| कुल प्राप्तांक | 487 / 500 |
| प्रतिशत | 97.4% |
| बिहार बोर्ड रैंक | राज्य में 4th रैंक |
| भविष्य का लक्ष्य | भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) |
भविष्य का लक्ष्य: 'देश की सेवा करना चाहती हूं'
मीडिया से बात करते हुए ज्योति ने बताया कि उनका सपना भविष्य में UPSC का एग्जाम पास कर एक IAS ऑफिसर बनने का है। वह समाज के पिछड़े वर्गों के लिए काम करना चाहती हैं। साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समस्तीपुर के जिला अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।
ज्योति की सफलता के 3 बड़े मंत्र:
-
नियमितता: किसी भी दिन पढ़ाई से ब्रेक नहीं लिया।
-
सेल्फ स्टडी: कोचिंग के अलावा खुद के नोट्स पर भरोसा किया।
-
पुराने पेपर: पिछले 5 साल के पेपर हल करने से टाइम मैनेजमेंट में मदद मिली।
ज्योति कुमारी ने अपने जिले और राज्य में 487 अंकों (97.4%) के साथ चौथा स्थान प्राप्त करके सभी को गर्व किया।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.