Bihar Teacher News 2023: बिहार शिक्षक भर्ती में 1000 उम्मीदवारों ने नहीं ली जॉइनिंग, कुछ से नहीं हो पाया सम्पर्क

Nov 25, 2023, 15:34 IST

Bihar Teacher News 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में करीब 1 हजार शिक्षकों ने अभी तक जॉइनिंग स्वीकार नहीं की है आयोग ने उम्मीदवारों को 25 नवम्बर तक आवेदन का आदेश दिया हैI  

Bihar Teacher News 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, यहाँ देखें जिला वार रिक्तियों की संख्या
Bihar Teacher News 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, यहाँ देखें जिला वार रिक्तियों की संख्या

Bihar Teacher News 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में करीब 1 हजार उम्मीदवारों ने जॉइनिंग नहीं की है जबकि कुछ के फ़ोन नंबर अब बंद जा रहें हैं जिससे अब सम्पर्क नहीं हो पा रहा हैI   पटना में कुल 4835 नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय में नियुक्त होना है। लेकिन वहां अब तक 1000 शिक्षकों ने योगदान नहीं दिया है। पटना सदर में कुल 70 में अब तक केवल 28 शिक्षकों ने ही योगदान दिया है।

Updated- 25 November 2023 at 2:00 PM बिहार शिक्षक भर्ती में 1000 उम्मीदवारों ने नहीं ली जॉइनिंग

बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में करीब 1 हजार उम्मीदवारों ने जॉइनिंग नहीं की है जबकि कुछ के फ़ोन अब बंद जा रहें हैं जिससे उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा हैI   पटना में कुल 4835 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त होना है। लेकिन वहां अब तक 1000 शिक्षकों ने जॉइनिंग नहीं दिया है। पटना सदर में कुल 70 में अब तक केवल 28 शिक्षकों ने ही ज्वाइन किया है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को 25 नवंबर तक जॉइनिंग  के आदेश दिए हैं।

Updated- 24 November 2023 at 2:00 PM बिहार शिक्षक भर्ती 2.0 परीक्षा शेड्यूल 

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने घोषणा की है कि बिहार शिक्षक परीक्षा 2023 7 से 16 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। रीक्षा का सेकंड फेज 7, 8, 9, 10, 14, 15 और 16 दिसंबर 2023 को प्रत्येक दिन एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा। यहाँ देखें पूरा शेड्यूल  

Updated- 23 November 2023 at 11:50 AM बिहार में हेड मास्टर के 6060 पदों पर भर्ती जल्द

शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के बाद विभाग हेडमास्टर के 6060 पदों पर भी बंपर भर्ती करेगा. शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी है. उम्मीद है कि सामान्य प्रशासन विभाग जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग को अधिसूचना भेज देगा।  नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विभाग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-BPSC Headmaster Recruitment 2023

Updated- 21 November 2023 at 10:30 AM अब तक 85 हजार को मिला स्कूल आवंटन पत्र 

बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में सफल होने वाले कुल उम्मीदवारों में से अब तक 85 हजार उम्मीदवारों को स्कूल आवंटन पत्र दिया जा चुका हैI  इसमें से काफी शिक्षकों ने योगदान भी दिया है हालाँकि योगदान देने का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया हैI त्योहारों के कारण नये शिक्षकों के साथ अध्यापन  कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया हैI  नये शिक्षकों का अध्यापन  कार्य जल्द ही शुरू हो सकता हैI  

Updated- 20 November 2023 at 04:00 PM शिक्षक की एक सीट पर 5 दावेदार 

बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में 1 लाख 12 हजार सीटों पर 5 लाख 79 हजार 64 उम्मीदवारों ने आवेदन किया हैI मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में एक सीट पर 5 उम्मीदवारों ने आवेदन किया थाI    

Updated- 20 November 2023 at 11:00 AM बिहार में बढ़ा छात्र शिक्षक अनुपात

बिहार ने शिक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया हैI बिहार छात्र शिक्षक अनुपात बढ़ कर अब 35 छात्र पर एक शिक्षक हो गया हैI पहले ये 45 छात्र पर 1 शिक्षक था I 21 नवम्बर को बिहार शिक्षक भर्ती में नये शिक्षकों के योगदान देने के ये संख्या बढ़ गई हैI बिहार शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त शिक्षकों के सभी 1 लाख 10 हजार पदों पर उम्मीदवारों को स्कूल आवंटित कर दिए हैंI           

Updated- 17 November 2023 at 06:00 PM कक्षा 1 से 5 के लिए 25 नवम्बर तक करें आवेदन 

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 चरण 2 में कक्षा 1 से 5 के लिए स्कूल शिक्षकों के 9,431 पद और जोड़े हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार बिहार टीचर भर्ती के लिए 16 से 25 नवंबर, 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन भर कर जमा कर सकते हैं। 

Updated- 17 November 2023 at 04:00 PM कैसे करें बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 

पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं
होमपेज पर स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें
आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Updated- 17 November 2023 at 02:00 PM आज है बिहार शिक्षक भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 

बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी टीआरई भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 नवंबर, 2023 को बंद कर देगा। 70622 पदों के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान शिक्षा विभाग, बिहार के तहत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पदों और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत कुल 916 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

Updated- 17 November 2023 at 10:00 AM नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की नियमावली तैयार 

प्रदेश के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नियमावली तैयार कर ली हैI और अब इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार किया जा रहा हैI इसके आधार पर ही नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी दिलवाई जायेगीI     

Updated- 16 November 2023 at 02:00 PM आज से शुरू हुई बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 

बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में प्राथमिक शिक्षक भर्ती ( कक्षा 1 से 5 के लिए)  के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैI उम्मीदवार बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती फेज 2 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें 

Updated- 16 November 2023 at 10:00 AM: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 1 में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में 

बिहार शिक्षक भर्ती  फेज 1 के शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैI अब तक राज्य के 32 जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और 18 नवम्बर तक बचे हुए अन्य जिलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जायेगी I  

 

Updated- 10 November 2023 at 11:00 AM: कक्षा 6 से 8 के उम्मीदवारों को आयुसीमा में मिली 10 वर्ष की छूट 

बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों को आयुसीमा में 10 वर्ष छूट का ऐलान किया हैI नीचे दिखें पूरा नोटिस,   

Updated- 9 November 2023 at 11:00 AM: बढ़ सकती हैं बिहार शिक्षक में 50 हजार रिक्तियां 

बिहार शिक्षक भर्ती 2.0 में 70 हजार पदों पर भर्तियाँ की जा रहीं है जल्दी ही इसमें पदों की संख्या बढ़ने वाली है I मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीपीएससी 2.0 में 50 हजार पद बढ़ने वाले हैं I जल्द ही इसकी जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर दी जा सकती हैI    

Updated- 9 November 2023 at 10:00 AM: अब हर साल होगी बिहार शिक्षकों की भर्ती 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा इसके फार्म अगस्त माह में जारी किये जायेंगे  जबकि भर्ती परीक्षा का आयोजन सितम्बर या अक्टूबर में किया जाएगा I 

Updated- 8 November 2023 at 10:00 PM: 11 नवम्बर से शुरू होगी 

बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में चयनित उम्मीदवारों को 11 नवम्बर से स्कूल आवंटन और नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैI  इसके लिए उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट की भी जाँच की जायेगी I निर्देशक ने इसे लेकर आदेश दिया हैI इसके साथ ही रिक्ति के आधार पर रैमडमली उम्मीदवारों को स्कूल आवंटित किये जायेंगेI     

Updated- 7 November 2023 at 7:00 PM: 70 हजार पदों पर होनी है दूसरे चरण 

इस बार ये भर्तियाँ 69,706 पदों पर की जा रहीं हैंI बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू हो चुकी हैI इस बार ये भर्तियाँ न केवल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए की जा रहीं है बल्कि मध्य और विशेष शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्यों के पदों पर भी जा रहीं हैंI कुल रिक्तियां 69, 706 पदों पर होनी है जिसमें से मध्य विद्यालय के लिए 31,982 पद, माध्यमिक के लिए 18,877 पद, माध्यमिक विशेष विद्यालय 210 पद, उच्च माध्यमिक विद्यालय 18577 पद, प्रारम्भिक शिक्षक (प्रशिक्षित) 234 पद, माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) 248, उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोतर प्रशिक्षित) 403, प्रधानाचार्य के 31 पदों पर रिक्तियां की जा रही हैंI   

 Updated- 7 November 2023 at 6:00 PM: छठ पूजा के बाद आ सकता है सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम 

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के सप्लीमेंट्री परिणाम छठ पूजा के बाद जारी किये जा सकते हैंI इसका मुख्य कारण तब तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया का पूरा होना हैI जिसके बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम जारी हो सकते हैं I   

Bihar Teacher News 2023 महत्वपूर्ण विवरण

भर्ती आयोजित करने वाली संस्था का नाम 

बिहार लोक सेवा आयोग 

परीक्षा का नाम 

शिक्षक भर्ती परीक्षा दूसरा चरण 

पदों की संख्या 

69, 706

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

5 नवम्बर 2023  

आवेदन की अंतिम तिथि 

14 नवम्बर 2023  

ऑफिसियल वेबसाइट 

www.bpsc.bih.nic.in

 Bihar Teacher News 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ 

इवेंट्स 

तिथियाँ 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

5 नवम्बर 2023  

आवेदन की अंतिम तिथि 

14 नवम्बर 2023  

परीक्षा की तिथि 

7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2023

रिजल्ट की तिथि 

दिसम्बर 2023  

Bihar Teacher News 2023 पदों का विवरण

बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैI ये भर्तियाँ शिक्षकों के 69,706  पदों पर की जा रही हैं उम्मीदवार रिक्तियों का पूरा विवरण नीचे देख सकते हैं- 

कक्षा 

पदों की संख्या 

जिलावार विवरण 

6 से 8 

31,982

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

9 से 10

18,877 

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

9 से 10 स्पेशल 

210 

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

11-12  

18577 पद

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Also Read

बिहार टीचर भर्ती फेज -2 आवेदन लिंक 
BPSC PGT Bharti Syllabus 2023

 

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 30+40+80 के फॉर्मूला पर होगी 

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैI इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर से 10 दिसंबर तक संभावित रूप से किया जा सकता हैI इस बार उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए भाषा, सामान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जायेगीI  हालांकि अभ्यर्थियों को परीक्षा (BPSC TRE Exam Phase II 2023)  से संबंधित जरूरी अपडेट आधिकारिक नोटिस के जरिए दिया जाएगाI परीक्षा कुल 150 अंको की होगी जिसमें भाषा विषय के 30 सवाल, सामान्य अध्यन के 40 और संबंधित विषय के 80 सवाल शामिल होंगेI     

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा आवेदन शुल्क: 

बीपीएससी टीआरई चरण 2 2023 के लिए पंजीकरण शुल्क ₹750 है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में ₹200 का भुगतान करना होगा।             

बिहार शिक्षक भर्ती पात्रता मानदंड

बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा और अन्य पात्रता कारकों को पूरा करना होगा। यदि वे बीपीएससी टीआरई पात्रता में से किसी को भी पूरा करने में विफल रहते हैं, तो इससे उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। पद-वार बीपीएससी शिक्षक 2.0 रिक्ति के लिए पात्रता मानदंड नीचे साझा किए गए हैं।

BPSC TRE Eligibility Criteria

पद का नाम 

शैक्षिक योग्यता 

आयुसीमा 

प्राथमिक शिक्षक 

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (या इसके समकक्ष) उत्तीर्ण और 2-वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन/4-वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बी.एल.एड)/2-वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित हुए। स्पेशल शिक्षा)। या
  • कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं (या इसके समकक्ष) उत्तीर्ण और प्रारंभिक शिक्षा में 2-2-वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना। या
  • 50% अंकों के साथ स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा/बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड)/बी.एड विशेष शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा। या
  • 3 साल के बेड-मेड कोर्स के साथ 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। और
  • बी.एड योग्यता
  • सीटीईटी/बिहार टीईटी उत्तीर्ण

18-37 वर्ष 

माध्यमिक शिक्षक 

50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.एड डिग्री/बीएड विशेष शिक्षा। या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 4 वर्षीय बीएड/बीएससी ईडी डिग्री

21-37 वर्ष  

उच्च माध्यमिक विद्यालय 

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.एड/बी.ए.एड./बीएससी.ईडी डिग्री (या)
  • 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री 3 वर्षीय बीएड-एमएड कोर्स एसटीईटी पेपर 2 उत्तीर्ण

21-37 वर्ष 

 

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News