Bihar Teacher Result 2023: आज उच्च माध्यमिक और कल माध्यमिक का जारी होगा परिणाम, यहाँ चेक करें लेटेस्ट अपडेट

BPSC Teacher Result 2023:बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम आज मंगलवार को जारी किया जाएगा इसके पहले ये परिणाम सोमवार को आना था लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण ये परिणाम कल जारी नहीं हो सका हैI  

Oct 17, 2023, 10:07 IST
किसी भी समय आ सकता है बिहार शिक्षक भर्ती का परिणाम
किसी भी समय आ सकता है बिहार शिक्षक भर्ती का परिणाम

BPSC Teacher Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम आज 17 अक्टूबर को जारी किया जा सकता हैI सूत्रों के अनुसार आज केवल उच्च माध्यमिक का परिणाम जारी हो सकता हैI जबकि माध्यमिक का परिणाम कल यानी 18 अक्टूबर को आ सकता हैI  नतीजे घोषित होने पर उम्मीदवार इसे www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 15 अक्टूबर 2023 को आयोग द्वारा जारी की गई हैI 

आयोग के ऑफिस में देर रात तक अधिकारी और अन्य मीडिया कर्मी रिजल्ट के इंतजार में डेट रहे लेकिन तकनीकी कारण से परिणाम कल जारी नहीं हो पाया हैI आयोग जप्र आज रिजल्ट  को जारी करने का भारी दबाव है जिसके कारण आज नतीजे जारी होने की संभावना बहुत अधिक हैI  

हालाँकि कल शिक्षक बहाली रिजल्ट की अपलोडिंग में तकनीकी समस्या के वजह से देरी हो रही थीI  इस वजह से रिजल्ट अपलोड नहीं हो पा रहा हैI आईटी टीम लगातार तकनीकी समस्या दूर करने में जुटी हुई हैI देर रात तक आयोग के सदस्य रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लगे रहें हैंI  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज केवल उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम जारी होगा जबकि माध्यमिक का परिणाम कल  जारी किया जाएगा वही प्राथमिक के परिणाम जारी होने पर अभी तक सहमित नहीं बन पाई है I  

बिहार शिक्षक भर्ती के जरिये राज्य में कुल 1,70,461 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से कक्षा 1 से 5 के लिए 79,943, कक्षा 9 से 10 के लिए शिक्षकों के 32,916 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए शिक्षकों के लिए 57,602 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगीI 

BPSC Teacher Result 2023 डाउनलोड लिंक: 

बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है ये परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे इसके साथ ही उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिये भी अपनी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं -

BPSC PRT Result 2023

यहाँ क्लिक करें 

BPSC TGT Result 2023

यहाँ क्लिक करें 

BPSC PGT Result 2023

यहाँ क्लिक करें 

BPSC TRE में सफ़ल शिक्षकों को योगदान के समय लगने वाले आवश्यक कागजात की सूची:

1. BPSC TRE परीक्षा का मूल एडमिट कार्ड

2. सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र का मूल

3. CTET/BTET/TET/STET का मूल प्रमाणपत्र

4. BPSC TRE आवेदन के समय का 3 पासपोर्ट साइज फ़ोटो

5. आरक्षण दावा से संबंधित मूल प्रमाणपत्र

6. जन्मतिथि में छूट संबंधित दावा प्रमाणपत्र

7. उपयुक्त सभी प्रमाणपत्रों का स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति

BPSC TRE Result 2023 पासिंग मार्क्स

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
  • पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे
  •  एससी और एसटी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 34 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। 
  • महिलाओं और विकलांग (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 32 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।
  • बीपीएससी शिक्षक परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त को किया गया था।

बीपीएससी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी    

बीपीएससी ने आज  शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी किया हैI  नोट्स में उम्मीदवारों को सूचित किया कि स्कूल शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा की ओएमआर शीट अब 15 अक्टूबर तक उनके डैशबोर्ड पर उपलब्ध रहेगीI  पूर्व में इसकी समय सीमा 10 अक्टूबर थी

बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम चेक करने के लिए जरुरी हैं ये डाक्यूमेंट्स:

 बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना  एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा I व्यक्तिगत परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर/आवेदन संख्या/पासवर्ड/जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज  करना होगा

 

Bihar Teacher Result 2023: 15 अक्टूबर से शुरू हो सकता है डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

यदि बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम अगले 2 दिनों में जारी होता है तो उम्मीदवारों का डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 15 अक्टूबर से शुरू हो सकता हैI ऐसा संभावित है कि 15 और 16 अक्टूबर को उच्च माध्यमिक अभ्यार्तियों का वेरिफिकेशन होगा जबकि, माध्यमिक शिक्षक के उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन होगा और अंत में प्राथमिक शिक्षकों का वेरिफिकेशन होना है I   

BPSC Teacher Result 2023 Date?

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम 15 अक्टूबर के पहले कभी भी जारी हो सकता है I बोर्ड पहले माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के परिणाम जारी करेगा जिसके बाद प्राथमिक शिक्षकों के परिणाम जारी किये जायेंगेI साथ ही बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों को जॉइनिंग भी दे देगा I इस विषय में इंटरनेट पर जॉइनिंग की तिथियों को लेकर एक नोटिस वायरल हो रहा है जिसमें उम्मीदवारों की जॉइनिंग तिथियों के जानकारी दी गई है हालंकि बोर्ड की तरफ से इस विषय में बोर्ड की तरफ से अभी अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया हैI 

 

 

 

 

14 से 16 के बीच परिणाम जारी होने की पूरी संभावना 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम 14 से 16 अक्टूबर के बीच जारी हो सकता हैI हालांकि बोर्ड ने इस विषय में अभी तक कोई अधिकारिक नोटिस नहीं जारी किया हैI 

BPSC Teacher Result 2023 कैसे डाउनलोड करें? 

  • bpsc.bih.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर टीआरई परिणाम जांचने के लिए लिंक खोलें 
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें, लॉगिन करें और परिणाम चेक करें 

बिहार टीचर रिजल्ट कहाँ देख सकते हैं ?

बीपीएससी टीचर परिणाम 2023 की तारीख और समय अभी तक आयोग द्वारा साझा नहीं किया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैंI साथ ही नीचे दिए गए लिंक पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता हैI    


  • onlinebpsc.bihar.gov.in
  • bpsc.bih.nic.in

मोबाइल पर कैसे चेक करें बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के स्कोर 

गूगल क्रोम पर जायें 

सर्च बार में bpsc.bih.nic.in टाइप करें 

होम पेज पर शिक्षक परिणाम जांचने के लिए लिंक ओपन करें

अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें, लॉगिन करें और परिणाम जांचें

बिहार शिक्षक भर्ती परिणाम 2023 की कट ऑफ कितनी रह सकती है?

कट ऑफ हर कैटगरी के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग होगा,जैसे जनरल, महिला, EWS, OBC, SC/ST के साथ अन्य के लिए अलग अलग कट ऑफ का निर्धारण आयोग  द्वारा किया जाएगाI उम्मीदवार बिहार शिक्षक भर्ती की अपेक्षित कट ऑफ यहाँ चेक कर सकते हैं I 

सामान्य   165-170 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग   155-160 अंक
ईडब्ल्यूएस     155-162 अंक
अनुसूचित जनजाति 140-150 अंक
अनुसूचित जाति       140-150 अंक

 

  

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News