BIS Scientist B Recruitment 2025: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से साइंटिस्ट बी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bis.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, रसायन विज्ञान, सिविल, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार और पर्यावरण इंजीनियरिंग विषयों में कुल 20 साइंटिस्ट-बी रिक्तियां के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 मई, 2025 से शुरू हो चुकी है। प्रासंगिक क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री और पिछले तीन वर्षों के वैध GATE स्कोर वाले उम्मीदवार इस नौकरी के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। योग्य उम्मीदवार 23 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
BIS Scientist B Recruitment 2025: हाइलाइट्स
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने वैज्ञानिक-बी की के 20 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों को BIS भर्ती 2025 के लिए जरूरी डिटेल्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। नीचे टेबल में साइंटिस्ट बी भर्ती से जुड़े जरूरी डिटेल्स दी गई हैं:
संगठन | भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) |
पोस्ट का नाम | साइंटिस्ट बी भर्ती |
पदों की संख्या | 20 |
योग्यता | बीई/बीटेक/ गेट स्कोर |
आयु सीमा | 30 वर्ष |
मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | bis.gov.in |
रजिस्ट्रेशन डेट | 3 मई 2025 |
नोटिफिकेशन PDF |
BIS Scientist B Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
GATE 2025 के माध्यम से BIS भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। BIS भर्ती 2025 के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.bis.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर लेटेस्ट भर्ती ऑनलाइन फॉर्म अपडेट पर जाएं BIS साइंटिस्ट बी भर्ती 2025 पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन करें, ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
स्टेप 4 भर्ती फॉर्म के लिए फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ तैयार रखें।
स्टेप 5 फॉर्म को सब्मिट करने से पहले एक बार रिचेक करना ना भूलें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास जरूर रखें।
BIS Scientist B Recruitment 2025: शैक्षिक योग्यता
भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से घोषित साइंटिस्ट-बी पदों के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करना जरूरी है। जरूरी योग्यताओं को पूरा ना करने वाले उम्मीदवार का मानदंड स्वीकार नहीं किया जाएगा। नीचे टेबल में देखें पोस्ट के साथ शैक्षणिक योग्यता:
पद | शैक्षिक योग्यता |
केमिस्ट्री | रसायन विज्ञान में बीई/बी.टेक/बीएससी न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/एसटी के लिए 50%) |
सिविल इंजीनियर | सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक. न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/एसटी के लिए 50%) |
कंप्यूटर इंजीनियरिंग | कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/एसटी के लिए 50%) |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/एसटी के लिए 50%) |
इलेक्ट्रोनिक्स, टेलिकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/एसटी के लिए 50%) |
पर्यावरण इंजीनियरिंग | पर्यावरण इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक न्यूनतम 60% अंकों के साथ (एससी/एसटी के लिए 50%) |
BIS Scientist B Recruitment 2025: आयु सीमा
BIS साइंटिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि अर्थात 23 मई, 2025 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें, रिजर्व कैटेगिरी के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है, इसके लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं:
वर्ग | आयु सीमा |
SC/ST | 5 साल |
OBC / पूर्व सैनिक | 3 साल |
बेंचमार्क | 10 साल |
BIS Scientist B Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
BIS साइंटिस्ट भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें नीचे बताए गए मानदंड़ों को पूरा करना जरूरी है:
- GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट: आवेदकों को वर्ष 2023, 2024 या 2025 के उनके वैध GATE स्कोर के आधार पर व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल और साइंटिस्ट-बी के पद के लिए पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation