BOB SO भर्ती 2021: 32 स्पेशलिस्ट ऑफिसर और फायर ऑफिसर पदों की वेकेंसी के लिए bankofbaroda.in पर करें आवेदन

Dec 21, 2020, 10:02 IST

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. 

BOB SO Recruitment 2021
BOB SO Recruitment 2021

BOB SO भर्ती 2021: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 दिसंबर 2020

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 8 जनवरी 2021

बीओबी एसओ भर्ती 2021 रिक्ति विवरण:

स्पेशलिस्ट ऑफिसर - 27 पद

फायर ऑफिसर - 5 पद

बीओबी एसओ भर्ती 2021 पात्रता मानदंड:

शैक्षणिक योग्यता:

स्पेशलिस्ट ऑफिसर - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट.

फायर ऑफिसर -  नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी), नागपुर (सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग) से बीई (फायर) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (एआईसीटीई) से बीटेक. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.

बीओबी एसओ भर्ती 2021 आयु सीमा:

स्पेशलिस्ट ऑफिसर - 25 से 40 वर्ष

फायर ऑफिसर - 23 से 35 वर्ष

बीओबी एसओ भर्ती 2021 वेतनमान:

स्पेशलिस्ट ऑफिसर: रु. 23700 x 980 (7) - 30560 x 1145 (2) - 32850 x 1310 (7) - 42020

फायर ऑफिसर - रु. 31705 x 1145 (1) - 32850 x 1310 (10) - 45950

बीओबी एसओ भर्ती 2021 चयन मानदंड:

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट या किसी अन्य परीक्षण को शामिल किया जा सकता है, जिसे आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त समझा जाता है और उसके बाद ग्रुप डिस्कशन / और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट

ऑनलाइन आवेदन

बीओबी एसओ भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार 8 जनवरी 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.

बीओबी एसओ भर्ती 2021 आवेदन शुल्क:

एससी / एसटी / विकलांग उम्मीदवार (पीडब्ल्यूडी) - रु. 100 / -

जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस - रु. 600 / -

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News