BPSC Teacher Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर बिहार टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर दिया है। जो उम्मीदवार शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं। बीपीएससी शिक्षक परीक्षा 2023 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए बुलाया जाएगा। आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद हमन इस पेज पर बीपीएससी शिक्षक रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक प्रदान किया है। बीपीएससी शिक्षक परीक्षा 24 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक 170000 पदों के लिए लगभग 50 केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी, जिसके लिए लगभग 8.5 लाख ने फॉर्म भरा था।
- Direct Link: BPSC TRE Result
BPSC Teacher Result 2023: हाइलाइट
उम्मीदवार बिहार शिक्षक रिजल्ट 2023 के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट यहां देखें:
| आयोग का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) |
| वर्ग | बीपीएससी शिक्षक रिजल्ट 2023 |
| बीपीएससी टीचर रिजल्ट 2023 | रिलीज |
| रिजल्ट का तरीका | ऑनलाइन |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | लॉगिन आईडी और पासवर्ड आदि। |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.bpsc.bih.nic.in/ |
BPSC Teacher Result Online कैसे चेक करें?
अपना बीपीएससी टीचर रिजल्ट 2023 ऑनलाइन देखने की एक सरल प्रक्रिया है। उम्मीदवार अपने बिहार टीचर रिजल्ट 2023 तक पहुंचने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- पहले आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट पर जाएं।
- हेम पेज पर उपलब्ध "परिणाम" या "भर्ती" अनुभाग देखें।
- फिर "बीपीएससी शिक्षक रिजल्ट 2023" के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना परीक्षा विवरण, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि रिजल्ट विंडो में दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें नाम और रोल नंबर सहित अन्य जानकारी चेक करें
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
बीपीएससी टीचर कट ऑफ मार्क्स 2023
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से बीपीएससी बिहार शिक्षक कट ऑफ मार्क्स 2023 देख सकते हैं।
| वर्ग | प्राथमिक अध्यापक | माध्यमिक शिक्षक | उच्च माध्यमिक शिक्षक |
| सामान्य | 160 – 170 अंक | 150 – 160 अंक | 145-155 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 150 – 160 अंक | 140 – 150 अंक | 135-145 अंक |
| अनुसूचित जाति | 140 – 150 अंक | 130 – 140 अंक | 120 – 130 अंक |
| अनुसूचित जनजाति | 140 – 150 अंक | 130 – 140 अंक | 120 – 130 अंक |
| ईडब्ल्यूएस | 150 – 160 अंक | 140 – 150 अंक | 130 – 140 अंक |
| PwD | 130 – 140 अंक | 110 – 120 अंक | 90 – 100 अंक |
बीपीएसी शिक्षक रिजल्ट 2023 के बाद क्या?
BPSC शिक्षक परीक्षा परिणाम 2023 प्रकाशित हो गया है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवश्यक दस्तावेज़ इस प्रकार हैं:
- स्कैन की गई आवश्यक शैक्षणिक योग्यताऐं की फोटो फॉपी।
- स्कैन किया गया फोटो
- स्कैन किए गए उम्मीदवार के हस्ताक्षर।
- उच्च योग्यता, अनुभव आदि प्रदर्शित करने वाले स्कैन किए गए दस्तावेज़।
- जाति प्रमाण पत्र
- एक्सपीरियंस लेटर
- अन्य जरूरी दस्तावेज
Comments
All Comments (0)
Join the conversation