This is an archived article last updated on Jul 9, 2024. The information may be outdated.

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 OUT: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 9, 2024, 09:17 IST

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 OUT: बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 19, 20, 21 और 22 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आज 9 जुलाई 2024 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया गया । जिन उम्मीदवारों ने  सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स, परीक्षा पैटर्न, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल देख सकते हैं। 

बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।
बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 3.0 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने BPSC TRE 3.0 के लिए आवेदन किया है, वे BPSC बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार शिक्षक 3.0 परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा हॉल में ले जाना ज़रूरी है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और रोल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Download Link

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्राथमिक शिक्षक, मध्य विद्यालय शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी ट्रे 3.0 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

इस लिंक पर क्लिक करें

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Link

BPSC Teacher Admit Card 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा हाइलाइट

BPSC का लक्ष्य बिहार राज्य में विभिन्न शिक्षक पदों के लिए 87074 रिक्तियों को भरना है। बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10), और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें अपना बीपीएससी शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 के बारे में सभी विवरण नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024
संगठन का नाम बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
पद का नाम  प्राथमिक शिक्षक, मध्य विद्यालय शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक
रिक्त पदों की संख्या 87074
बिहार TRE 3.0 एडमिट कार्ड 2024 9 जुलाई 2024 (रिलीज)
बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा तिथि 2024 19, 20, 21 और 22 जुलाई 2024
परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट
आधिकारिक वेबसाइट  www.bssc.bihar.gov.in 

बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024: इस दिन होगा एग्जाम

बिहार शिक्षक 3.0 भर्ती परीक्षा 19 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक पेपर 2 घंटे 30 मिनट का होगा। 19 से 21 जुलाई 2024 तक आयोजित होने वाली परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक है जबिक 22 जुलाई 2024 को परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। 

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3.0) 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया यहां देखें:

चरण 1: बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले, आपको बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप इस लिंक का उपयोग करके वेबसाइट पर जा सकते हैं: https://www.bpsc.bih.nic.in/

चरण 2: "एडमिट कार्ड" लिंक ढूंढें

वेबसाइट के होमपेज पर, आपको "एडमिट कार्ड" सेक्शन ढूंढना होगा। यह सेक्शन आमतौर पर होमपेज के दाहिने तरफ या ऊपरी भाग में होता है।

चरण 3: "TRE 3.0 Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें

"एडमिट कार्ड" सेक्शन में, आपको "TRE 3.0 Admit Card 2024" लिंक ढूंढना होगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें

लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसमें आपका पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि शामिल होगी। यह जानकारी आपको अपने आवेदन पत्र में मिल सकती है।

चरण 5: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

सही लॉगिन जानकारी दर्ज करने के बाद, आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें और इसे प्रिंट कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 9, 2024, 09:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News