BTSC JE Recruitment 2026: 2809 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि btsc.bihar.gov.in आगे बढ़ी
BTSC JE Recruitment 2026: बीटीएससी की ओर से जेई भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। 2809 पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में दिए नोटिस सहित विवरण देखें।
BTSC JE Recruitment 2026: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 की अंतिम तिथि आगे बढा दी गई है। संबंधित भर्ती अभियान के तहत बिहार राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विषयों में कुल 2809 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी थी, जो अब बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी गई है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने की सलाह दी जाती है।
BTSC JE Recruitment 2026: ऑफिशियल नोटिस
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले पूरा करने की सलाह दी गई है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in देखने की सलाह दी जाती है।
| BTSC जेई भर्ती 2026 ऑफिशियल नोटिस |
BTSC JE Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से जेई के कुल 2809 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (JE) |
| पदों की संख्या | 2809 |
| नौकरी का स्थान | बिहार राज्य |
| विज्ञापन संख्या | 28/2025 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 30 जनवरी, 2026 (आगे बढ़ी) |
| शैक्षणिक योग्यता | डिप्लोमा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
BTSC JE Recruitment 2026: आवेदन लिंक
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के साथ - साथ 100 रुपये का आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन अंतिम तिथि से पहले करने की सलाह दी जाती है।
| BTSC जेई भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
BTSC JE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, "Apply Online" पर क्लिक करें।
-
क्लिक करने के बाद "BTSC JE 2026" पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
मांगे गई डिटेल्स के साथ डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.