NIELIT CCC Admit Card 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने जुलाई चक्र के लिए NIELIT CCC एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है। CCC एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट www.student.nielit.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार जिन्होंने आगामी NIELIT 2024 जुलाई चक्र CCC/BCC/CCCP/ECC/ACC परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भर कर आधिकारिक साइट से CCC जुलाई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Read: SEBI Grade A Admit Card 2024
NIELIT CCC July Admit Card 2024 Download Link
NIELIT 2024 जुलाई चक्र परीक्षा 23 से 27 जुलाई, 2024 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नही दिया जाएगा। CCC एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें:
| यहां से करें डाउनलोड |
NIELIT CCC Admit Card 2024: जुलाई चक्र के लिए सीसीसी परीक्षा हाइलाइट
CCC एडमिट कार्ड उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए है जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जुलाई चक्र के लिए CCC हॉल टिकट के बारे में हाइलाइट यहां देखें:
| NIELIT एडमिट कार्ड 2024 | |
| संचालन निकाय का नाम | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान |
| परीक्षा का नाम | NIELIT 2024 परीक्षा |
| फुल फॉर्म | राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान परीक्षा 2024 |
| CCC परीक्षा तिथि 2024 | 23 से 27 जुलाई, 2024 |
| NIELIT CCC एडमिट कार्ड 2024 | 16 जुलाई |
| लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक | आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.student.nielit.gov.in |
NIELIT Admit Card 2024: CCC जुलाई एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
NIELIT CCC जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
- NIELIT छात्र सूचना और नामांकन प्रणाली पोर्टल पर जाएं:
सबसे पहले, आपको NIELIT छात्र सूचना और नामांकन प्रणाली पोर्टल पर जाना होगा। आप इस लिंक https://student.nielit.gov.in/ का उपयोग कर सकते हैं।
- लॉगिन करें:
एक बार जब आप पोर्टल पर हों, तो आपको अपने पंजीकृत ईमेल पते और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
- "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें:
सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आपको "एडमिट कार्ड" टैब दिखाई देगा। इस टैब पर क्लिक करें।
- "CCC जुलाई 2024" चुनें:
अब आपको "ड्रॉप-डाउन" मेनू से "CCC जुलाई 2024" विकल्प चुनना होगा।
- "एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" बटन पर क्लिक करें:
आपके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" बटन सक्रिय हो जाएगा। इस बटन पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें:
आपका एडमिट कार्ड एक पीडीएफ फाइल में डाउनलोड होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट करें।
Also Read: आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं अभ्यर्थी यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation