This is an archived article last updated on Sep 21, 2023. The information may be outdated.

CG Apex Bank Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ सहकारी अपेक्स बैंक में निकली 398 पदों पर भर्तियां, 18 साल के अभ्यर्थी करें आवेदन

Last Updated: Sep 21, 2023, 15:16 IST

Chhattisgarh Apex Bank Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक ने आधिकारिक वेबसाइट पर 398 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी छत्तीसगढ़ सहकारी अपेक्स बैंक की ऑफिशियल साइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2023 है।

छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ और अन्य जानकारी यहां से प्राप्त करें
छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ और अन्य जानकारी यहां से प्राप्त करें

CG Apex Bank Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक प्रबंधक सहित विभिन्न पदों के लिए एक विस्तृत अधिसूचना जारी की है। बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। राज्य में छत्तीसगढ़ सहकारी अपेक्स बैंक द्वारा शुरू किए गए भर्ती अभियान के तहत कुल 398 पद भरे जाने हैं।जिनमें समिति प्रबंधक के 260, सामान्य सहायक के 98, सहायक प्रबंधक के 23 और कार्यालय सहायक के 17 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 है। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक भर्ती 2023 में रुचि रखते हैं, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट का लिंक https://vyapamonline.cgstate.gov.in/online/ है।

छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक भर्ती 2023: हाइलाइट

सीजी एपेक्स बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी जरूर पढ़ लें, उसके बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें। छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक भर्ती 2023 के बारे में सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

संगठन का नाम

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड

पदों का नाम

सहायक प्रबंधक, सामान्य सहायक, कार्यालय सहायक और समिति प्रबंधक

रिक्त पदों की संख्या

398

आवेदन करने की तिथि 

07 सितम्बर 2023 

आवेदन करने की अंतिम तिथि

25 सितंबर 2023 

आधिकारिक वेबसाइट

cgapexbank.com

छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक भर्ती 2023 पीडीएफ

डाउनलोड करें

सीजी एपेक्स बैंक भर्ती 2023: पात्रता मानदंड

विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ इस प्रकार हैं:

छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक भर्ती 2023: आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 21- 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सीजी एपेक्स बैंक भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन  के आधार पर होगा। 

CG Apex Bank Recruitment 2023: वेतन

पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19500 रुपये से लेकर 91300 मासिक वेतन दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सहकारी अपेक्स बैंक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर छत्तीसगढ़ सहकारी अपेक्स बैंक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चरण 1: पहले आधिकारिक वेबसाइट https://coop.cg.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक कार्यकारी भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: फिर आवश्यक विवरण जानकारी को दर्ज करें।

चरण 4: उसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।

चरण 5: अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

चरण 6: इसके बाद आवेदन जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 8, 2023, 18:14 IST

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News