CG SET Admit Card 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 21 जुलाई 2024 (रविवार) को दो पालियों में सीजी व्यापम द्वारा निर्धारित परीक्षा केद्रों पर आयोजित की जानी है, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरकर जमा किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड कर सकते हैं और परीक्षा में प्रवेश के लिए एक प्रिंट आउट भी प्राप्त कर सकते है। CG SET एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड के लिए vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा, आप पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से CPEB द्वारा साझा किए गए URL की मदद से सीजी सेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
vyapam.cgstate.gov.in CG SET Admit Card 2024 Download Link
CG SET एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवार इस पर क्लिक करके अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
| इस लिंक पर क्लिक करें |
सीजी सेट एडमिट कार्ड 2024
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा CG SET 2024 के लिए एडमिट कार्ड 15 जुलाई 2024 को जारी कर दिया गया है। सीजी सेट एडमिट कार्ड अब आधिकारिक साइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। CG SET हॉल टिकट 2024 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, और इसके बिना, उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में CG व्यापम सीजी सेट एडमिट कार्ड 2024 के बारे में अधिक जानकारी देख सकते हैं।
| सीजी सेट एडमिट कार्ड 2024 | |
| सीजी सेट एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख | 15 जुलाई 2024 |
| सीजी व्यापम सीजी सेट परीक्षा तिथि 2024 | 21 जुलाई 2024 |
| सीजी सेट विषय | 19 |
| सीजी सेट परीक्षा शिफ्ट |
|
| परीक्षा केंद्र | 8 जिले |
CG SET Exam Pattern 2024: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा पैटर्न
यहाँ पेपर और पेपर 2 के लिए CG SET परीक्षा पैटर्न 2024 दिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों, प्रश्नों की कुल संख्या और मार्किंग स्कीम को समझ सकते हैं। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार सीजी सेट परीक्षा पैटर्न 2024 के बारे में सभी विवरण यहां दी तालिका में देखें:
| पेपर 1 के लिए CG SET परीक्षा पैटर्न 2024 | |||
| विषय | प्रश्नों की कुल संख्या | कुल अंक | समय |
| टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, कम्यूनिकेशन, रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन, ICT, पीपल एंड एनवायरनमेंट, हायर एजुकेशन सिस्टम | 50 | 100 | 02 घंटे |
| पेपर 2 के लिए सीजी सेट परीक्षा पैटर्न 2024 | |||
| विषय | प्रश्नों की कुल संख्या | कुल अंक | समय |
| चुने गए अनुशासन के आधार पर विषय-विशिष्ट ज्ञान (Subject-specific knowledge based on chosen discipline) | 100 | 200 | 02 घंटे |
CG SET Admit Card 2024 Download कैसे करें?
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने सीजी सेट एडमिट कार्ड 2024 को जारी कर दिया है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां डाउनलोड करने के चरण दिए गए हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" टैब पर क्लिक करें।
- एक नया पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- "छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (CGSET 2024) के प्रवेश पत्र" लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसी मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका CG SET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
नोट:- सीजी सेट 2024 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की विसंगति होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर -07712972780 और मोबाइल नंबर -8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।
Also Ceck: जो अभ्यर्थी आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation