CRPF Constable Notification 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 169 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की हैI ये भर्ती खेल कोटे के माध्यम से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी, 2024 से आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 है। उम्मीदवार ध्यान दें कि, केवल खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले उम्मीदवारों पर ही चयन के लिए विचार किया जाएगा। यह भर्ती अभियान विशेष रूप से विभिन्न खेल विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस भर्ती के जरिये जिमनास्टिक, जूडो, वुशू, शूटिंग, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती (फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों), तायक्वोंडो, जल खेल जैसे कयाकिंग और रोइंग, भारोत्तोलन, बॉडीबिल्डिंग, तैराकी, कराटे, डाइविंग, योग जैसी गतिविधियों में कुशल खेल प्रेमी , आइस हॉकी, आइस स्केटिंग और अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भर्ती के लिए आमंत्रित किया गया है।
CRPF Constable Notification 2024 महत्वपूर्ण विवरण
आर्गेनाइजेशन | केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) |
रिक्ति का नाम | कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) |
पदों की संख्या | 169 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 14 फरवरी 2024 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 16 जनवरी 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 फरवरी 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | rect.crpf.gov.in |
CRPF Constable Notification 2024 पदों का विवरण
ये भर्तियाँ 169 पदों पर की जानी हैI जिसमें पुरुषो के 83 पद और महिलाओं के 86 पद हैंI पदों का विवरण नीचे दी गई टेबल में चेक करें
खेल का नाम | पुरुषों के रिक्त पदों की संख्या | महिलाओं के रिक्त पदों की संख्या |
जुडो | 3 | 3 |
जिमनास्टिक | 6 | 0 |
वुशु | 5 | 4 |
शूटिंग | 5 | 4 |
बॉक्सिंग | 2 | 3 |
एथलेटिक | 7 | 15 |
आर्चरी | 2 | 4 |
रेसलिंग | 4 | 8 |
ग्रीको रोमन | 1 | 0 |
टायक्वोंडो | 2 | 3 |
वाटर स्पोर्ट्स | 1 | 3 |
कनोई | 1 | 3 |
रोइंग | 1 | 2 |
बॉडीबिल्डिंग | 2 | 0 |
वेटलिफ्टिंग | 3 | 4 |
स्विमिंग | 5 | 14 |
डाइविंग | 2 | 3 |
ट्राइथलॉन | 1 | 0 |
कराटे | 1 | 5 |
योग | 0 | 5 |
घुड़सवार | 7 | 3 |
नौकायन | 5 | 5 |
आइस हॉकी | 8 | 0 |
आइस स्केटिंग | 8 | 0 |
आइस स्कीइंग | 4 | 0 |
कुल पद | 83 | 86 |
Crpf Constable Notification 2024 आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 15 फरवरी 2024 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए I पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित हैI उम्मीदवार विस्तृत शैक्षिक योग्यता के लिए अधिसूचना चेक करें I
Crpf Constable Notification 2024 आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिलाओं और एससी और एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
Crpf Constable Notification 2024 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.crpf.gov.in. पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation