CSIR – केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CSIR – CIMFR) ने डिगवाडीह परिसर के लिए अनुबंध के आधार पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I एवं II के 75 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. ये पद पूरी तरह अस्थाई हैं. योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त, 2017 से 2 सितंबर, 2017 तक अपने पद के अनुसार निर्धारित तिथि पर सुबह 10.30 बजे से इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
CSIR – CIMFR में पदों का विवरण:
पदों की कुल संख्या: 75 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I: 50 पद
- जियोलॉजी: 15 पद
- केमिस्ट्री: 20 पद
- फिजिक्स: 9 पद
- केमिकल इंजीनियरिंग: 6 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – II: 25 पद
- जियोलॉजी: 10 पद
- केमिस्ट्री: 10 पद
- फिजिक्स: 3 पद
- केमिकल इंजीनियरिंग: 2 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I एवं II के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:
उम्मीदवार ने अपने पद के अनुसार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से सम्बंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री/ डिप्लोमा प्राप्त किया हो.
महत्वपूर्ण तिथि:
इंटरव्यू की तिथि:
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – II (जियोलॉजी एवं फिजिक्स): 30 अगस्त, 2017
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – II (केमिस्ट्री एवं केमिकल इंजीनियरिंग): 31 अगस्त, 2017
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I (जियोलॉजी एवं फिजिक्स): 1 सितंबर, 2017
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I (केमिस्ट्री एवं केमिकल इंजीनियरिंग): 2 सितंबर, 2017
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I एवं II के पदों के लिए मासिक मानदेय:
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I: रु.15000/-
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – II: रु. 25000/-
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I एवं II के पदों के लिए आयु सीमा:
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I: 28 वर्ष
- प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – II: 30 वर्ष
सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों में अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जायेगी.
प्रोजेक्ट असिस्टेंट लेवल – I एवं II के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 30 अगस्त, 2017 से 2 सितंबर, 2017 तक CSIR – CIMFR, डिगवाडीह परिसर, FRI, डिगवाडीह, धनबाद, झारखंड – 828108 के पते पर अपने पद के अनुसार निर्धारित तिथि पर सुबह 10.30 बजे से सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation