Delhi Police Constable Answer Key 2026 (आउट): दिल्ली पुलिस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ये रहा डाउनलोड Link
Delhi Police Constable Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इस पेज पर दिए गए लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक किया गया था.
Delhi Police Constable Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी आज जारी हो गई है. उत्तर कुंजी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जारी हुई है. इसके साथ ही उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक से भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक किया गया है. आधिकारिक उत्तर कुंजी में सभी सवालों के सही उत्तर होंगे, उम्मीदवार उन्हें अपने उत्तरों से मिला सकेंगे। इससे उम्मीदवार अपने अंकों का अनुमान लगा सकेंगे.
Delhi Police Constable Answer Key 2026
Delhi Police Constable Answer Key 2026: ओवरव्यू
| आर्गेनाइजेशन | एसएससी |
| परीक्षा का नाम | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल |
| रिक्तियों की संख्या | 7,565 |
| परीक्षा की तिथि | 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की स्थिति | out |
| ऑफिसियल वेबसाइट |
Delhi Police Constable Answer Key 2026:कैसे डाउनलोड करें ?
-
एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं।
-
अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
-
लॉग इन करने के बाद, “आंसर की चैलेंज” ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
एक नई विंडो खुलेगी जिसमें एग्जाम की डिटेल्स और एक अंडरटेकिंग दिखाई देगी।
-
“कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट, टेंटेटिव आंसर की और रिप्रेजेंटेशन सबमिट करने के लिए मॉड्यूल” टाइटल वाले लिंक को चुनें।
-
इसके बाद आपको अपना रोल नंबर/यूजर ID और पासवर्ड डालना होगा, सबमिट पर क्लिक करें।
-
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025-26 स्क्रीन पर दिखाई देगी, आंसर की डाउनलोड करें।
Delhi Police Constable Answer Key 2026: उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करवाएं ?
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद आयोग उस उत्तर कुंजी के किसी उत्तर या उत्तरों पर आपत्ति होने पर उम्मीदवारों को निर्धारित समय में अपनी आपत्ति दर्ज करवाने का मौका देगा. जो उम्मीदवार किसी भी जवाब को चुनौती देना चाहते थे, उन्हें दी गई समय सीमा के अंदर वैलिड सबूत या वजह जमा करनी होगी। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, अधिकारी फाइनल आंसर की जारी करेंगे।
Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018 and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com