Delhi Police Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। SSC कैलेंडर 2025 के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन जुलाई और सितंबर के बीच जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और फिजिकल मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अधिसूचना जारी होने के बाद उसे ध्यान से पढ़कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आगे लेख में देखें शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स।
Delhi Police Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की ओर से तय किए गए मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। नीचे दी गई टेबल में महत्वपूर्ण विवरण देखें:
संगठन | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परीक्षा का नाम | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 |
पद का नाम | कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष/महिला |
रिक्त पदों की संख्या | 5293 (अपेक्षित) |
नोटिफिकेशन की तिथि | जुलाई-सितंबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | CBT फिजिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
ऑफिशियस वेबसाइट | ssc.gov.in |
Delhi Police Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आयोग की ओर से तय किए गए मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) पास किया होना चाहिए।
Delhi Police Recruitment 2025: आयु सीमा
एसएससी की ओर से तय किए गए मानदंडों के अनुसार, 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। वास्तविक पात्रता के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना जारी होने के बाद पीडीएफ जरूर देखना चाहिए। नीचे दी गई टेबल को भी उम्मीदवार देख सकते हैं:
कैटेगरी | आयु सीमा |
जनरल | 18 से 25 वर्ष |
SC/ST/OBC | - |
महिला | - |
Delhi Police Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए। जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिया गया टेबल भी देखना चाहिए:
केटेगिरी | आवेदन शुल्क |
जनरल /OBC/EWS | 100 रुपये |
SC/ST | शून्य |
महिला | शून्य |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation