Doordarshan Recruitment 2023: प्रसार भारती ने दूरदर्शन न्यूज (DD NEWS) में फुल टाइम कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर वीडियोग्राफर के पद के लिए अधिसूचना जारी की है। उपर्युक्त पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार प्रसार भारती वेबसाइट पर प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट application.prasarbharat.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दूरदर्शन वीडियोग्राफर भर्ती 2023 (Doordarshan Bharti 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल, 2023 से शुरू हो चुकी है। यदि आप एक वीडियोग्राफर बनना चाहते हैं तो आपको अपना आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले साइट पर जमा करना होगा।
Doordarshan Vacancy 2023 हाइलाइट्स
प्रसार भारती ने दूरदर्शन भर्ती 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों के लिए इसका अवलोकन नीचे दिया गया है।
| भर्ती प्राधिकरण | प्रसार भारती |
| पदों का नाम | वीडियोग्राफर |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 18 अप्रैल 2023 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | अधिसूचना रिलीज की तारीख से 15 दिन |
| परीक्षा तिथि | घोषित हेतु |
| चयन प्रक्रिया | परीक्षा/साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन |
उम्मीदवार ध्यान दें कि 18 अप्रैल, 2023 को इस संबंध में एक विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया था। जिसमें बताया गया कि यह भर्ती अभियान 2 वर्ष की अवधि के लिए वीडियोग्राफर के कुल 41 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारो को 40,000 प्रति माह दिया जाएगा। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा।
Doordarshan Vacancy के लिए पात्रता मानदंड
दूरदर्शन भर्ती 2023 पात्रता मानदंड इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे पात्रता की जांच कर सकते हैं
Doordarshan Recruitment 2023 Notification: भर्ती सूचना
| Doordarshan Recruitment 2023 Notification PDF |
शैक्षिक योग्यता:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए और साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिनेमैटोग्राफी या वीडियोग्राफी में डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा MOJO का अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवार के पास वीडियोग्राफी या सिनेमैटोग्राफी या किसी अन्य प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
पदों की संख्या
प्रसार भारती ने वीडियोग्राफर के कुल 65 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यहां पदों का विवरण दिया गया है।
| पोस्ट नाम | रिक्ति |
| वीडियोग्राफर | 65 |
आयु सीमा:
अधिसूचना में उल्लिखित पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।
Doordarshan Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
- पात्र आवेदक आधिकारिक वेबसाइट application.prasarbharat.org पर जाएं।
- होमपेज पर, पंजीकरण विंडो पर क्लिक करें।
- आगे बढ़ने से पहले सबसे पहले खुद को पंजीकृत करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरने के लिए फिर से लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र में, व्यक्तिगत, पेशेवर और शैक्षिक विवरण जैसे सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- और अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट जरूर लें।
Doordarshan Recruitment 2023 Application link
पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
| Doordarshan Recruitment 2023 Apply Online करने के लिए यहां क्लिक करें |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
इतनी सैलरी मिलेगी
पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को 40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। बता दें यह नियुक्ति केवल दो साल के लिए है। अन्य महत्वपूर्ण जाकारी के लिए आप ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक करके Doordarshan Recruitment 2023 नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में किसी भी गलती से बचने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार लागू शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation