छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आशुलिपिक व अन्य 132 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 30 जनवरी 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2017
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पदों का विवरण:
पदों की कुल संख्या: 132 पद
पद का नाम | पद संख्या |
आशुलिपिक (इंग्लिश) | 39 |
आशुलिपिक (द्विभाषी) | 01 |
ट्रांसलेटर | 05 |
हिंदी आशुलिपिक | 01 |
सहायक लाइब्रेरियन | 03 |
सहायक ग्रेड III | 76 |
सहायक ग्रेड III (कम्प्यूटर) | 02 |
सहायक ग्रेड III (फोटोकॉपी) | 03 |
लाइब्रेरी असिस्टेंट (महालेखापरीक्षक III) | 01 |
पीबीएक्स ऑपरेटर | 01 |
पात्रता मानदंड:
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोद्री, बिलासपुर (सीजी) के पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / अन्य कूरियर द्वारा कया स्वयं भेज सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation