IGNOU Grade Card और Assignment Status कैसे चेक करें?

Last Updated: Sep 15, 2026, 10:57 IST

IGNOU ने Grade Card और Assignment Status 2026 ऑनलाइन चेक करने की सुविधा दी है। छात्र Enrollment Number और Program Code दोनों की जानकारी आसानी से देख सकते हैं। 

How to Check IGNOU Grade Card and Assignment Status 2026
How to Check IGNOU Grade Card and Assignment Status 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपना IGNOU Grade Card और Assignment Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना Enrollment Number और Program Code दर्ज करना होगा। ग्रेड कार्ड में परीक्षा में मिले अंक और ग्रेड की जानकारी मिलती है, जबकि असाइनमेंट स्टेटस से पता चलता है कि जमा किया गया असाइनमेंट यूनिवर्सिटी को मिला है या नहीं और उसका मूल्यांकन पूरा हुआ है या नहीं।

IGNOU ग्रेड कार्ड 2026 कैसे चेक करें?

परीक्षा में शामिल छात्र अपना Grade Card ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के Student Zone/Results सेक्शन में जाएं।

  3. ग्रेड कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना Enrollment Number और Program Code दर्ज करें।

  5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका ग्रेड कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. इसे चेक करने के बाद PDF डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

IGNOU Grade Card में क्या जानकारी मिलेगी?

ग्रेड कार्ड में छात्र के नाम, एनरोमेंट नंबर, प्रोग्राम का नाम और Program Code के साथ कोर्स और उसमें मिले अंक या ग्रेड की जानकारी दी जाती है। इसमें कुल प्राप्त अंक और समग्र परिणाम जैसी जानकारी भी देखी जा सकती है। ग्रेड कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपना नाम, Enrollment Number और सभी विषयों के अंक या ग्रेड ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।

IGNOU Assignment Status 2026 कैसे चेक करें?

IGNOU के UG, PG, Diploma और Certificate Program में पढ़ने वाले छात्र अपने Assignment, Project और Practical का Submission Status भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। असाइनमेंट IGNOU की मूल्यांकन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए छात्रों के लिए इसका स्टेटस चेक करना जरूरी है।

असाइनमेंट स्टेटस देखने के लिए छात्र IGNOU की वेबसाइट पर जाकर Student Support सेक्शन में जाएं। इसके बाद असाइनमेंट स्टेटस विकल्प चुनकर अपना Enrollment Number और Program Code दर्ज करें।

Assignment Status चेक करने के स्टेप्स

  1. IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

  2. Student Support सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. Assignment Status विकल्प चुनें।

  4. अपना Enrollment Number और Program Code दर्ज करें।

  5. Submit पर क्लिक करें।

  6. स्क्रीन पर Assignment का Status दिखाई देगा।

  7. जरूरत पड़ने पर इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

IGNOU Assignment Status में क्या जानकारी होगी?

असाइनमेंट स्टेटस में छात्र के जमा किए गए असाइनमेंट से जुड़ी जानकारी मिलती है। इसमें आमतौर पर Course, Session, Submission Date और Status जैसी जानकारी शामिल होती है।

Assignment Status का क्या मतलब है?

IGNOU असाइनमेंट स्टेटस में अलग-अलग तरह के स्टेटस दिखाई दे सकते हैं। इनके सामान्य अर्थ इस प्रकार हैं:

  • Received: यूनिवर्सिटी को आपका Assignment मिल गया है, लेकिन अभी उसका मूल्यांकन पूरा नहीं हुआ है।

  • Under Evaluation: Assignment का मूल्यांकन अभी चल रहा है।

  • Completed: Assignment का मूल्यांकन पूरा हो गया है और अंक अपडेट कर दिए गए हैं।

  • Not Received: Assignment अभी सिस्टम में प्राप्त या अपडेट नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में छात्र अपने Study Centre से संपर्क कर सकते हैं।

 IGNOU Grade Card & Assignment Status Download Link

छात्र IGNOU ग्रेड कार्ड और असाइनमेंट स्टेटस चेक करने के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in का इस्तेमाल करें। ग्रेड कार्ड और असाइनमेंट स्टेटस में किसी तरह की गलती या जानकारी अपडेट नहीं होने पर छात्र संबंधित Study Centre से संपर्क कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए ग्रेड कार्ड  और असाइनमेंट स्टेटस देखने का Direct Link नीचे दिया गया है।

IGNOU Grade Card Download Link

क्लिक करें

IGNOU Assignment Status Link

क्लिक करें

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 15, 2026, 10:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News