HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज 29 अप्रैल, 2024 को कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अधिकारियों द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं की गई है। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर लॉगिन क्रेडेंशियल रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यदि आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र अपने स्कोरकार्ड प्राप्त करने के लिए एसएमएस सुविधा का सहारा ले सकते हैं।इसके साथ ही छात्र जागरण जोश पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैंI बोर्ड परिणाम घोषणा के साथ उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर की सूची और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी करता है। एचपी बोर्ड परिणाम 2024 पर नवीनतम अपडेट यहां देखें।
HP Board 12th Result 2024: तारीख और समय
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एचपी 12वीं परिणाम 2024 अप्रैल में जारी किया जाएगा। नीचे संभावित शेड्यूल देखें।
HBOSE 12th Result 2024 जारी होने की तारीख | 29 अप्रैल 2024 (संभावित) |
HPBOSE 12th Result 2024 समय | जल्द घोषित होगा |
HP Board 12th Result 2024: मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करने के चरण
छात्र अपना स्कोर ऑनलाइन मोड में देख सकते हैं। वे एचपी 12वीं परिणाम 2024 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों से गुजर सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट: hpbose.org पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: रोल नंबर सबमिट करें
चरण 4: एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
चरण 5: स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के रिकॉर्ड के लिए एक हार्ड कॉपी रखें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation