This is an archived article last updated on Apr 30, 2024. The information may be outdated.

HPBOSE 12th Toppers List 2024 OUT: कामाक्षी और छाया बनी प्रदेश टॉपर, जिलेवार छात्रों की रैंक यहां देखें

Last Updated: Apr 30, 2024, 09:09 IST

 एचपी बोर्ड 12वीं के परिणाम के साथ बोर्ड की ओर से बारहवीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा रही है. शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नाम, रैंक, अंक और स्कूल के नाम एचपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024 में शामिल किए जाएंगे. एचपीबीओएसई 12वीं टॉपर की लिस्ट विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए अलग- अलग उपलब्ध करायी जा रही है. छात्र इस लेख में प्रत्येक स्ट्रीम के लिए पिछले वर्षों के एचपी बोर्ड कक्षा 12 के टॉपर्स की लिस्ट भी देख सकते है.

HPBOSE 12th Toppers 2024 List 12वीं टॉपर्स 2024 सूची
HPBOSE 12th Toppers 2024 List 12वीं टॉपर्स 2024 सूची

HP BOSS: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) , धर्मशाला बस थोड़ी ही देर में इंटर के परिणाम जारी करने जा रहा है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट- hpbose.org पर अपने रोल नंबर के माध्यम से एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 देख सकते हैं. HPBOSE 12वीं परीक्षा 2024 टर्म 1 और टर्म 2 परीक्षाओं के रूप में दो चरणों में आयोजित की गई थी. छात्रों की मार्कशीट में सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षाओं में प्राप्त विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंक, रिजल्ट स्टेटस और छात्र से संबंधित जानकारी जैसे छात्र का नाम और रोल नंबर जैसी डिटेल्स होती है.

Check here HPBOSE 12th Result 2024 - Declared

HPBOSE 12th Toppers List 2024 ये है मेधावी टॉपर्स:

स्ट्रीम  नाम  कुल प्राप्तअंक
साइंस       कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान 494
आर्ट्स    अर्शिता  490
कॉमर्स      शाव्या  490

ये है आर्ट्स के मेधावी टॉपर्स:


ये है कॉमर्स के मेधावी टॉपर्स:

13,276 छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में होंगे शामिल: 

एचपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गयी है. टॉपरों की लिस्ट में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 छात्र शामिल है. साथ ही छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि 13,276 छात्र इस बार कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में शामिल होंगे.    

12th result 2024 hp board साइंस में कामाक्षी और छाया ने किया टॉप:

विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है. दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 98% अंक हासिल कर अर्शिता ने और वाणिज्य संकाय में शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है. दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं. 

12th result 2024 hp board: 63,092 उत्तीर्ण छात्र पास

HPBOSE 12वीं परिणाम 2024Live : 60,000 से अधिक छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए.  12th result 2024 hp board: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 85,777 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,092 उत्तीर्ण हुए हैं. उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76 (12th result hpbose org) प्रतिशत है. 

-Updated 29 April 2024, 03:19 pm

HPBOSE कक्षा 12 की परीक्षा में 73.76% छात्र पास

एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2024 Live: एचपीबीओएसई ने कहा कि एचपी बोर्ड कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.76 प्रतिशत है. टॉप 10 में में 30 लड़कियों सहित 41 स्टूडेंट्स है.

hpboss 12th result 2023 roll no ये रहा एचपीबोस रिजल्ट होम पेज

HPBOSE 12th Result 2024: वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोडिंग का काम जारी:

एचपी बोर्ड 12वीं 2024 के परिणाम का ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोडिंग का काम जारी है क्योंकि रिजल्ट का पेज अभी ओपन नहीं हो रहा है. बस थोड़ी ही देर में रिजल्ट जारी किया जायेगा. 

-Updated 29 April 2024, 02:53 pm

HP Board 12th Result 2024: 85 हजार छात्रों का इंतजार होगा ख़त्म

हिमचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल 2,258 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस साल 85 हजार छात्रों ने बोर्ड एग्जाम के लिए पंजीकरण कराया था. 4 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ था जिसे समय पर पूरा कर लिया गया था.   

-Updated 29 April 2024, 01:49 pm

HP Board 12th Result 2024 लेटेस्ट अपडेट: मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरुर चेक करें 

  • बोर्ड का नाम
  • रिजल्ट का नाम
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयों के नाम (थ्योरी) 
  • विषयों के नाम (प्रैक्टिकल) 
  • प्राप्त अंक
  • रिजल्ट स्टेटस (सफल/असफल)

-Updated 29 April 2024, 01:37 pm

HP Board 12th Result 2024 Live: ये है पिछले साल के मेधावी

स्ट्रीम  नाम  परसेंटेज 
साइंस       ओजस्विनी उपमन्यु 98.6%
आर्ट्स    तरनिजा शर्मा    97.4%
कॉमर्स      वृंदा ठाकुर     98.4%

-Updated 29 April 2024, 01:31 pm

HP Board 12th Result: कितने नंबर आएंगे तो होंगे पास 

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक मिलाकर एग्रीगेट कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने जरुरी है. लेटेस्ट अपडेट के तहत छात्रों को बता दें कि आज 2.30 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होगा. 

-Updated 29 April 2024, 01:23 pm

HP Board 12th Result 2024 Live: इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट 

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org ओपन करें
  • रिजल्ट पेज पर जाएं और फिर 12वीं रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें 
  • कक्षा 12 परिणाम लिंक ओपन हो जायेगा 
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें 
  • एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.

-Updated 29 April 2024, 01:14 pm  

HP Board 12th Result 2024 Live, पिछली साल 79.4% छात्र हुए थे पास 

  • परीक्षा में शामिल कुल छात्र- 1,05,369
  • परीक्षा में पास छात्र- 83,418
  • कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल छात्र- 13,335  

-Updated 29 April 2024, 12:44 pm  

HP Board 12th Result 2024 Live, यहां चेक करें रिजल्ट

हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते है. ये रहा ऑफिसियल लिंक-  

-Updated 29 April 2024, 12:37 pm

HP Board 12th Result 2024 Live, मेधावी छात्रों की लिस्ट होगी जारी  

12वीं रिजल्ट 2024 हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा द्वारा जारी किया जा सकता है. हिमाचल शिक्षा बोर्ड आज 2:30 बजे 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन करेगा. रिजल्ट के साथ इस साल के मेधावी छात्रों की टॉपर्स लिस्ट भी जाती की जाएगी. छात्रों के रिजल्ट 2024 बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड किये जायेंगे.

-Updated 29 April 2024, 12:29 pm  

 एचपी बोर्ड 12वीं के परिणाम के साथ बोर्ड की ओर से बारहवीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा रही है. शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्रों के नाम, रैंक, अंक और स्कूल के नाम एचपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024 में शामिल किए जाएंगे.

एचपीबीओएसई 12वीं टॉपर की लिस्ट विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए अलग- अलग उपलब्ध करायी जा रही है. छात्र इस लेख में प्रत्येक स्ट्रीम के लिए पिछले वर्षों के एचपी बोर्ड कक्षा 12 के टॉपर्स की लिस्ट भी देख सकते है.

HPBOSE 12th Toppers 2024 List 12वीं टॉपर्स 2024 सूची

स्ट्रीम-वार एचपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2024 लिस्ट एचपी बोर्ड परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे. छात्र विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित सभी स्ट्रीम में पिछले वर्षों के एचपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी देख सकते है. 

स्ट्रीम 

नाम

परसेंटेज 

साइंस 

ओजस्विनी उपमन्यु

98.6%

कॉमर्स 

वृंदा ठाकुर

98.4%

आर्ट्स

तरनिजा शर्मा

97.4%

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2023

कॉमर्स टॉपर्स

पास प्रतिशत

वृंदा ठाकुर

98.4%

अनीषा

98%

अंकिता, श्वेता देवी

97.6%

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान टॉपर्स 2023

छात्रों के नाम 

प्रतिशत 

ओजस्विनी उपमन्यु

98.6%

कनपुरिया

98.2%

अर्णव, अर्शदीप चौधरी

98%

एचपीबीओएसई टॉपर्स सूची 2022

रैंक 

नाम

मार्क्स 

1

वाणी गौतम

494

2

एंजल शर्मा

490

2

वंशिका चौधरी

490

3

शीतल वर्मा

489

3

तन्वी वर्मा

489

4

आरिश शर्मा

488

5

ज्योति मिश्रा

487

5

अमिता

487

5

शगुन कौशल

487

5

आश्रिता ठाकुर

487

HPBOSE 12वीं परिणाम: पिछले वर्ष के स्टैट्स

साल 2022 में, कुल 87,871 छात्र HPBOSE कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे.  HPBOSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 में कुल 93.91% छात्र उत्तीर्ण ही थे.  

HPBOSE 12वीं परीक्षा 2022 में शामिल छात्र 

87,871

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत

93.91%

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 30, 2024, 09:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News