HPBOSE HP Board Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 में आयोजित की थीं। अब छात्र बेसब्री से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। इस साल HPBOSE 12वीं का रिजल्ट और 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को लॉगिन विवरण दर्ज करने की आवश्यकता है।
HPBOSE HP Board Class 10, 12 Result 2025: एचपी बोर्ड रिजल्ट हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) मई 2025 में कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। कक्षा 12वीं के परिणाम और कक्षा 10वीं के परिणाम एक साथ जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध होंगे, जहां छात्र अपने रोल नंबर दर्ज करके आसानी से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। HP बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।
| बोर्ड का नाम | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) |
| रिजल्ट | एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 और एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 |
| शैक्षणिक वर्ष | 2024-25 |
| कक्षा | कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं |
| परीक्षा तिथियां | कक्षा 10वी: 4 से 24 मार्च, 2025 और कक्षा 12वीं: 4 से 29 मार्च, 2025 |
| परिणाम तिथि | मई 2025 (अपेक्षित) |
| लॉग इन प्रमाण - पत्र | रोल नंबर |
| आधिकारिक वेबसाइट | hpbose.org |
HPBOSE एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
12वीं बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक हुई थी। पिछले साल की तुलना में इस बार परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाने की उम्मीद है, हालांकि बोर्ड ने आधिकारिक रूप से तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं की है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर रोल नंबर के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा, SMS के माध्यम से भी परिणाम जांचा जा सकता है। इसके लिए छात्र "HP12 [स्पेस] रोल नंबर" लिखकर 56263 पर भेज सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी
HPBOSE एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं। 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है। छात्र इसे भी hpbose.org पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके देख सकते हैं। SMS के जरिए भी "HP10 [स्पेस] रोल नंबर" टाइप कर 56263 पर भेजकर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। 10वीं के रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और कुल अंक शामिल होते हैं। यह परिणाम अस्थायी होता है, और छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करेंगे
HPBOSE Class 10th, 12th Result 2025: एचपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लॉगिन क्रेडेंशियल
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करेगा। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। जारी होने के बाद छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
- रोल नंबर
HP Board Result 2025: एचपी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "HPBOSE 10th Result 2025" या "HPBOSE 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण भरें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
HP Board 10th, 12th Result 2025: SMS के जरिए ऐसे देखें स्कोर
- कक्षा 12वीं के लिए: HP12 [स्पेस] रोल नंबर भेजें 56263 पर।
- कक्षा 10वीं के लिए: HP10 [स्पेस] रोल नंबर भेजें 56263 पर।
HPBOSE 10th, 12th Marksheet 2025: एचपी बोर्ड मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा जारी अनंतिम ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
- बोर्ड का नाम
- रिजल्ट का नाम
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषयों के नाम
- प्राप्त अंक (Theory और practical)
- कुल अंक
- डिवीजन
- रिजल्ट में योग्यता स्थिति (पास/फेल)
रिजल्ट जारी होने के बाद अगर छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे रीचेकिंग या रिवैल्यूएशन के लिए ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड अलग से तारीखें और ऑनलाइन शुल्क निर्धारित करता है। साथ ही, कंपार्टमेंट परीक्षा भी जून या जुलाई 2025 में आयोजित की जाएगी, जिनका रिजल्ट बाद में जारी होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation