आईआईपी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य 5 पदों के लिए निकली वेकेंसी
भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, और अन्य 5 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2017 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, और अन्य 5 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च 2017 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कुल 5 पद हैं जिनमें से 2 पद प्रोफेसर / एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर / संयुक्त निदेशक और 1 पद उप निदेशक / सहायक प्रोफेसर के लिए है. शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार पाने के इच्छुक उम्मीदवार और आवश्यक योग्यता एवं अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लिखित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों का उल्लेख नीचे दिया गया है.
प्रोफेसर / एडिशनल प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / विज्ञान / एप्लाइड साइंस में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिये. संबंधित विषयों में शिक्षण / उद्योग / अनुसंधान में 10 वर्षों के अनुभव के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड भी हो. वैकल्पिक रूप से, संबंधित विषयों में शिक्षण / उद्योग / शोध में 15 साल का अनुभव और अच्छे अकादमिक रिकॉर्ड के साथ इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / विज्ञान / एप्लाइड साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हो.
एसोसिएट प्रोफेसर / जॉइंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / विज्ञान / एप्लाइड साइंस में पीएचडी की डिग्री हो और संबंधित विषयों में शिक्षण / उद्योग / अनुसंधान में पूरे 6 वर्षों के अनुभव के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड भी हो.
उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
उम्मीदवारों का चयन उनके अकादमिक रिकॉर्ड, सम्बंधित क्षेत्र में उनके शिक्षण या अनुसंधान अनुभव तथा साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.iip-in.com) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए गए क्षेत्रों में आवश्यक जानकारी भरनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा करना होगा. ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2017 है.
पदों का विवरण:
• प्रोफेसर / एडिशनल प्रोफेसर- 2 पद
• एसोसिएट प्रोफेसर / संयुक्त निदेशक- 2 पद
• उप निदेशक / सहायक प्रोफेसर- 1 पद
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 3 मार्च 2017
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2017
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: R/ 2 दिनांक 03/03/2017
MUHS में ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर सहित अन्य 25 पदों के लिए निकली वेकेंसी
