IISER Non-Teaching Recruitment 2026: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, कोलकाता (IISER ) ने जून (06-12) 2026 के एम्प्लॉयमेंट न्यूज में नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए डिटेल्ड नोटिस जारी किया है। पोस्ट को जानने का डायरेक्ट लिंक यहां से पाएं।
यदि आप किसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान में एक स्थाई और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) द्वारा लाया गया यह एक बेहतरीन अवसर है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आने वाले इन संस्थानों जैसे IISER मोहाली, कोलकाता आदि ने साल 2026 के लिए विभिन्न नॉन-टीचिंग पोस्ट पर सीधी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
हाल ही में, IISER ने जून (06-12) 2026 के रोजगार समाचार में विभिन्न नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए है। आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले छात्र लाइब्रेरियन, अधीक्षक अभियंता, उप लाइब्रेरियन, सहायक रजिस्ट्रार और अन्य पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पोस्ट को भरा जाना है। सभी छात्र संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट apply.iiserkol.ac.in पर जाकर 15 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक) ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स और रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन होगी। अपनी कैटेगरी के अनुसार छात्र डेट्स और फीस की सभी जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई इस टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स / डिटेल्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 03 मई 2026 |
| रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट | 15 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक) |
| ऑफिशियल वेबसाइट लिंक | |
| फीस (General / OBC-NCL) | ₹ 1,298/- (GST सहित) |
| फीस (EWS श्रेणी के लिए) | ₹ 708/- (GST सहित) |
| फीस (SC / ST / PwBD / महिला / एक्स-सर्विसमैन) | पूरी तरह मुफ्त |
IISER भर्ती 2026 की PDF का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
पोस्ट की डिटेल्स, आयु सीमा और वेतनमान
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें जूनियर स्तर से लेकर उच्च प्रशासनिक स्तर तक के पद शामिल हैं। यहां कुछ प्रमुख पोस्ट की जानकारी दी जा रही है:
| पोस्ट का नाम | ग्रुप कैटेगरी | अधिकतम आयु सीमा | पे-स्केल (7th CPC Pay Level) |
| सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (Superintending Engineer) | ग्रुप-A | 56 वर्ष | पे लेवल-13 (शुरुआती मूल वेतन ₹1,23,100) |
| जूनियर इंजीनियर / नर्स / सीनियर सुपरिटेंडेंट | ग्रुप-B | 35-38 वर्ष | पे लेवल-06 और 07 (शुरुआती मूल वेतन ₹35,400+) |
| जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (JTA) | ग्रुप-C | 33 वर्ष | पे लेवल-05 (शुरुआती मूल वेतन ₹29,200) |
| जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (Admin / Accounts) | ग्रुप-C | 33 वर्ष | पे लेवल-04 (शुरुआती मूल वेतन ₹25,500) |
| अटेंडेंट (Attendant - Lab/Catering) | ग्रुप-C | 32 वर्ष | पे लेवल-01 (शुरुआती मूल वेतन ₹18,000) |
Educational Qualification: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- अटेंडेंट पदों के लिए: छात्रों का न्यूनतम 10वीं (मैट्रिक) पास होना या प्रासंगिक क्षेत्र में ITI/डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए: कम से कम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) और कंप्यूटर (Word/Excel) पर काम करने का ज्ञान।
- तकनीकी पदों (Technical Assistant/JE) के लिए: संबंधित ट्रेड में B.E/B.Tech या साइंस/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री के साथ कुछ सालों का अनुभव।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सभी छात्र इन पोस्ट में अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और "Careers" या "Opportunities" सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: विज्ञापन संख्या NF (03)/Regular/2026 के तहत दिए गए ऑनलाइन भर्ती पोर्टल (ERP Link) को खोलें।
स्टेप 3: 'New Registration' पर जाकर अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए अकाउंट बनाएं।
स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और कार्य अनुभव को फील करें।
स्टेप 5: अपना पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट और कास्ट सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें।
स्टेप 6: यदि आपकी कैटेगरी के लिए फीस लागू है, तो ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/UPI) फीस का भुगतान करें।
स्टेप 7: फॉर्म को 'Final Submit' कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: DRDO RAC Scientist Vacancy 2026: साइंटिस्ट C, D और E पोस्ट पर निकली सीधी भर्ती, rac.gov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.