DRDO RAC Scientist Vacancy 2026: साइंटिस्ट C, D और E पोस्ट पर निकली सीधी भर्ती, rac.gov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू

Last Updated: Jun 6, 2026, 14:23 IST

DRDO Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र (RAC) ने रोजगार समाचार जून (06-12) 2026 में विभिन्न साइंटिस्ट पोस्ट की वैकेंसी को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से इसे देथ सकते हैं।

DRDO RAC Scientist Vacancy 2026: साइंटिस्ट C, D और E पोस्ट पर निकली सीधी भर्ती, rac.gov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू
DRDO RAC Scientist Vacancy 2026: साइंटिस्ट C, D और E पोस्ट पर निकली सीधी भर्ती, rac.gov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू

DRDO RAC Scientist Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) सभी छात्रों और लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। DRDO के रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC) ने विज्ञापन संख्या 157 के तहत विभिन्न कैटेगरी में साइंटिस्ट C, साइंटिस्ट D और साइंटिस्ट E के पोस्ट पर सीधी भर्ती (Lateral Recruitment) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 33 पोस्ट को भरा जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही, सभी योग्य छात्र 19 जून 2026 को शाम 4:00 बजे तक ऑफिशियल पोर्टल rac.gov.in पर जाकर अपने फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

वैकेंसी से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स और रजिस्ट्रेशन फीस 

छात्र DRDO के रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेंटर (RAC) से जुड़ी सभी वैकेंसी के लिए और रजिस्ट्रेशन फीस के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

महत्वपूर्ण डेट / डिटेल्स

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

30 मई 2026

रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 

19 जून 2026 (शाम 4:00 बजे तक)

ऑफिशियल वेबसाइट

rac.gov.in

रजिस्ट्रेशन फीस (General/OBC/EWS पुरुष)

₹ 100/-

रजिस्ट्रेशन फीस (SC/ST/PwD/महिलाएं)

कोई फीस नहीं (निःशुल्क)

इंटरव्यू का स्थान

आरएसी (RAC), दिल्ली

पोस्ट, सैलरी और एलिजिबिलिटी नियम

यह वैकेंसी विशेष रूप से उन प्रोफेशनल्स के लिए है, जिनके पास संबंधित क्षेत्र में उच्च शिक्षा के साथ-साथ कार्य अनुभव यानी पोस्ट क्वालिफिकेशन एक्सपीरियंस भी है।

पोस्ट का डिटेल्स और फीस 

पद का नाम

कुल वैकेंसी

अधिकतम आयु सीमा (UR)

मूल वेतन (Basic Pay - 7th CPC)

साइंटिस्ट 'C'

20

35 साल 

₹ 67,700/- (पे लेवल-11)

साइंटिस्ट 'D'

11

45 साल 

₹ 78,800/- (पे लेवल-12)

साइंटिस्ट 'E'

02

45 साल 

₹ 1,23,100/- (पे लेवल-13)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अनुभव:

  • एलिजिबिलिटी: छात्र के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित सब्जेक्ट जैसे- इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, एयरोस्पेस, केमिकल इंजीनियरिंग या फिजिक्स/मैथमेटिक्स आदि में कम से कम प्रथम कैटेगरी (First Division - 60% मार्क्स) के साथ बैचलर डिग्री या मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

  • आवश्यक अनुभव:

    • साइंटिस्ट 'C' के लिए न्यूनतम 3 साल का प्रासंगिक अनुभव।
    • साइंटिस्ट 'D' के लिए न्यूनतम 7 साल का प्रासंगिक अनुभव।
    • साइंटिस्ट 'E' के लिए न्यूनतम 11 साल का प्रासंगिक अनुभव होना अनिवार्य है।

DRDO RAC भर्ती 2026 का नोटिस

साइंटिस्ट 'C' , साइंटिस्ट 'D' और साइंटिस्ट 'E' पोस्टों से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी के लिए विज्ञापन DRDO RAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। छात्र गर पोस्ट के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। 

DRDO RAC भर्ती 2026 के PDF का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

DRDO RAC भर्ती के लिए रजिस्ट्रेश कैसे करें? 

स्टेप 1: DRDO RAC के ऑफिशियल पोर्टल rac.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध 'Register' लिंक पर क्लिक कर अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से नया अकाउंट बनाएं।

स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद Advt No. 157 का चयन करें और अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और एक्सपीरियंस डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें।

स्टेप 4: अपनी डिग्री, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, बायो-डेटा और अन्य आवश्यक दस्तावेज (PDF फॉर्मेट में) अपलोड करें।

स्टेप 5: यदि लागू हो, तो ₹100 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।

स्टेप 6: फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को जांच लें और फाइनल प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

यहां भी पढ़े: CBSE 10th Second Board Result 2026: अगले हफ्ते जारी हो सकता है 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 6, 2026, 14:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News