CBSE 10th Second Board Result 2026: अगले हफ्ते जारी हो सकता है 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक

Last Updated: Jun 6, 2026, 13:32 IST

CBSE की 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट अगले हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद की जा रही है। यह एग्जाम 15 से 21 मई तक आयोजित किए गए थे, जिसका रिजल्ट 12 से 16 जून 2026 के बीच कभी भी आ सकता है। यहां से सभी जानकारी पाएं। 

CBSE 10th Second Board Result 2026: अगले हफ्ते जारी हो सकता है 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक
CBSE 10th Second Board Result 2026: अगले हफ्ते जारी हो सकता है 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट, cbse.gov.in पर ऐसे करें चेक

cbse second board exam result date 2026: नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) के द्वारा पहली बार आयोजित कि गई CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड (फेज-2) एग्जाम 2026 के रिजल्ट को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। अब बस बोर्ड अगले ही हफ्ते तक रिजल्ट जारी कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 12 से 16 जून 2026 के बीच कभी भी रखी जा सकती है। 

2026 की 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने का लिंक cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। 

10वीं बोर्ड एग्जाम में करीब 6 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे, जो छात्र अपने नंबर्स सुधारने या कंपार्टमेंट कैटेगरी से बाहर निकलने के लिए इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोरकार्ड  को देखने और डाउनलोड करने के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम की डिटेल्स 

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स

मुख्य एग्जाम (फेज 1) का रिजल्ट

16 अप्रैल 2026 (93.70% पास)

सेकेंड बोर्ड एग्जाम (फेज 2) की डेट

15 मई से 21 मई 2026

एग्जाम में शामिल कुल छात्र

लगभग 6.68 लाख+

रिजल्ट घोषित होने की एक्सपेक्टेड डेट 

जून 2026 का दूसरा हफ्ता (12-16 जून)

ऑफिशियल वेबसाइट्स

cbse.gov.in, results.cbse.nic.in , cbseresults.nic.in 

रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स

रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि

रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक? 

CBSE बोर्ड द्वारा 10वीं फेज 2 का रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होते ही छात्र हमारे द्वारा दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1: CBSE की रिजल्ट वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "CBSE Class 10 Second Board / Supplementary Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। 

स्टेप 4: वहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।

स्टेप 5: सभी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: आपका सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

स्टेप 7: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। सटीक और ऑफिशियल समय की डिटेल्स के लिए केवल CBSE के ऑफिशियल ट्विटर (X) हैंडल या आधिकारिक वेबसाइट पर दिए जानें वाली जानकारी को फॉलो करें। 

यहां भी पढ़े: UP Board Compartment Exam 2026: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, upmsp.edu.in पर ऐसे करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 6, 2026, 13:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News