अग्निपथ योजना: भारतीय वायु सेना (IAF) अग्निवीरवायु के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू @agnipathvayu.cdac.in, यहाँ पाएं विस्तृत जानकारी
भारतीय वायु सेना (IAF) ने IAF अग्निवीर वायु 2022 के अंतर्गत आवेदन जमा करने के लिए वेबसाइट लिंक और ऑनलाइन आवेदन को आज अर्थात 24 जून 2022 सक्रिय कर दिया है. यहाँ पाएं विस्तृत जानकारी
भारतीय वायु सेना (IAF) अग्निवीर वायु भर्ती 2022: भारतीय वायु सेना (IAF) ने IAF अग्निवीर वायु 2022 के अंतर्गत आवेदन जमा करने के लिए वेबसाइट लिंक और ऑनलाइन आवेदन को आज अर्थात 24 जून 2022 सक्रिय कर दिया है. जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना के तहत रक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे अग्निवीर वायु पदों लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं- agnipathvayu.cdac.in
उल्लेखनीय है कि अग्निवीरवायु के लिए लिखित परीक्षा 24 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली है.अग्निवीरवायु से संबधित विस्तृत अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है और आप इस यहाँ प्राप्त कर सकते हैं-careerindianairforce.cdac.in
IAF अग्निपथ योजना 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
IAF अग्निपथ योजना पंजीकरण प्रारंभ होने की तिथि: 24 जून 2022
IAF अग्निपथ योजना पंजीकरण की अंतिम तिथि: 05 जुलाई 2022
IAF अग्निपथ योजना परीक्षा की तिथि 25 जुलाई 2022
अग्निपथ योजना 2022: पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और अंग्रेजी के साथ 12 वीं उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, कम से कम टोटल 50% अंकों के साथ और साथ ही अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ, या
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी / सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कुल मिलाकर 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ डिप्लोमा कोर्स होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता से संबधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.
उम्र सीमा:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 29 दिसंबर 1999 और 29 जून 2005 (दोनों दिन शामिल है. )के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओँ में होगी. सफल उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. अंत में सफल उम्मीदवारों की मेडिकल टेस्ट ली जाएगी.
IAF अग्निपथ योजना: विस्तृत अधिसूचना
उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.inके माध्यम से 05 जुलाई 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.