Indian Army Recruitment 2023: भारतीय सेना में 139वीं टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 वर्ष वाले अभ्यर्थी करें आवेदन
Indian Army TGC Recruitment 2023: भारतीय सेना 30 स्थायी कमीशन पदों को भरने के लिए 139वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी) के लिए आवेदन मांगे है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर, 2023 हैं। इन पदों के लिए 20 उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।
Indian Army TGC Recruitment 2023:भारतीय सेना ने 139वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी) के लिए अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। भारतीय सेना ने 139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) के लिए इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी TGC भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू हो गई है और 26 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 30 रिक्तियों को भरा जाएगा।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्होंने इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम पूरा कर लिया हो या अंतिम वर्ष में हों। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट और एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि 1 साल है। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद, उम्मीदवारों को भारतीय सेना में स्थायी कमीशन दिया जाता है।
Army TGC 139th Notification 2023: इंडियन आर्मी भर्ती हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका से इंडियन आर्मी TGC भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।
| भर्ती संगठन का नाम | भारतीय सेना |
| पोस्ट का नाम | तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी) |
| रिक्त पदों का नाम | 30 |
| वेतन | 56100- 177500 रुपये |
| नौकरी करने का स्थान | अखिल भारतीय |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 26 अक्टूबर 2023 |
| आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
| वर्ग | भारतीय सेना टीजीसी भर्ती 2023 |
| आधिकारिक वेबसाइट | join Indianarmy.nic.in |
| Army TGC 139th Notification 2023 PDF |
Indian Army TGC Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
- सिविल: 7 पद
- कंप्यूटर साइंस: 7 पद
- इलेक्ट्रिकल: 3 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स: 4 पद
- मैकेनिकल: 7 पद
- विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 2 पद
Indian Army TGC Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
वे उम्मीदवार जो अपेक्षित इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम पास कर चुके हैं या इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हैं, आवेदन करने के पात्र हैं।
इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को 01 जुलाई 2024 तक सभी सेमेस्टर/वर्षों की मार्कशीट के साथ इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा पास करने का प्रमाण जमा करना होगा और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से 12 सप्ताह के भीतर इंजीनियरिंग डिग्री प्रमाणपत्र जमा करने होंगे।
Indian Army Recruitment 2023: आयु-सीमा
इंडियन आर्मी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2024 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Army TGC 139th Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सभी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
Army TGC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न लिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी + साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Indian Army TGC Recruitment 2023: वेतन
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 56,100- 2,50,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.