This is an archived article last updated on Apr 19, 2024. The information may be outdated.

jac.nic.in 10th Result 2024 OUT: JAC दसवीं में ज्योत्सना ने किया टॉप पर, टॉप 5 में लड़कियां अव्वल

Last Updated: Apr 19, 2024, 17:57 IST

जेएसी बोर्ड झारखंड कक्षा 10 का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिसियल Direct Link के माध्यम से देख सकते है. बता दें की इस बार 4 लाख छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. फर्स्ट डिवीजन ( 1st)  54.20%, सेकंड डिवीज़न (2nd) 40.63, और थर्ड डिवीज़न (3rd) 5.17 रहे.

 

 

 

JAC10वीं परिणाम 2024 का डेट और टाइम
JAC10वीं परिणाम 2024 का डेट और टाइम

Jharkhand Board 10th Result 2024 OUT: जेएसी बोर्ड झारखंड कक्षा 10 का परिणाम जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट Direct Link के माध्यम से देख सकते है. बोर्ड के अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट देख सकते है. 

जैक 10वीं रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने जारी किया. बता दें कि पिछले साल मैट्रिक में जहां 95.38 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे, वहीं 2022 में पास होने वालों का रिजल्ट 95 फीसदी से ऊपर था. 

Check Jharkhand 10th Result 2024 - Declared

  • फर्स्ट डिवीजन ( 1st)  54.20%
  • सेकंड डिवीज़न (2nd) 40.63
  • थर्ड डिवीज़न (3rd) 5.17  

     

10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024:

रैंक

नाम

स्कूल व जिला

मार्क्स

1

ज्योत्सना ज्योति

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

496

2

सना संजरी

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

493

3

करिश्मा कुमारी

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

492

3

सृष्टि सौम्या

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

492

4

प्रतिभा महतो

उर्सुलिन कन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल , रांची

491

4

सुमित कुमार महतो

सेंट जॉन हाई स्कूल , रांची

491

4

सुप्रिया कुमारी

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

491

5

संभवी सुहाना

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहर

490

5

सक्षम वर्मा

आईटीएसवीएम हाई स्कूल चतरा

490

5

फिजा फातिमा

मिल्लत हाईस्कूल, धनबाद

490

5

सुकृति कुमारी

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

490

5

तनु राजमुक्ति

इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

490

श्रेणी वाइज कैसा रहा रिजल्ट:

सामान्य श्रेणी के छात्रों में, कुल 2,69,137 छात्र परीक्षा में बैठे, जिनमें से 2,39,726 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 89.07% रहा.

अनुसूचित जाति (एस.सी.) के छात्रों ने 89.98% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सराहनीय प्रदर्शन किया, 16,365 छात्रों में से 14,726 ने परीक्षा उत्तीर्ण की.

अनुसूचित जनजाति (एस.टी.) के छात्रों ने 91.84% की प्रभावशाली उत्तीर्ण दर हासिल की, जिसमें 53,814 छात्रों में से 49,425 छात्र सफल हुए.

पिछड़ा वर्ग (बी.सी.) के छात्रों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 93.96% का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, जिसमें 56,149 छात्रों में से 52,758 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए.

दसवीं में लड़कियां रही आगे:

हाल ही में जारी जेएसी बोर्ड के रिजल्ट में बालिकाएं, बालकों से आगे रही. 91% लड़कियां पास हुई तो वहीं 89.70% लड़के पास हुए.

हाल ही में घोषित जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण दर 90 प्रतिशत है.

प्रथम श्रेणी-  2,05,110

द्वितीय श्रेणी-  1,53,733

तृतीय श्रेणी- 19,555

किस जिले का कितना पास प्रतिशत:

सिंहभूमि  94.0751

हजारीबाग 93.8331

गिरिडीह 93.4484 

लातेहार 93.230

पलामू  91. 9091

गुआ 91.8661

सिमुएगा  90.891%

धनबाद  90.3279

इंतजार ख़त्म रिजल्ट हुआ जारी

अब इंतजार खत्म हो गया है झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड अपनी वेबसाइट jacresults.com पर जेएसी मैट्रिक परिणाम 2024 ऑनलाइन जारी कर दिया है.

छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके अपना जेएसी कक्षा 10वीं का रिजल्ट देख सकते है. छात्र जागरण josh की वेबसाइट पर भी रिजल्ट देख सकते है.

आपको बता दें कि झारखण्ड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा इस साल 6 से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की गयी थी. जिसमें 4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.  

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2024 के परिणाम शुक्रवार, 19 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे घोषित किया जायेगा.

 

JAC 10वीं परिणाम 2024 हुआ LIVE

जेएसी बोर्ड के अधिकारियों ने 10वीं रिजल्ट LIVE कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड कक्षा 10 का परिणाम आज, 19 अप्रैल, 2024 को सुबह 11:30 बजे घोषित किया गया .

क्लास

डेट 

जेएसी 10वीं परीक्षा

6 फरवरी से 26 फरवरी 2024

जेएसी 10वीं रिजल्ट 2024

19 अप्रैल, 2024 (सुबह 11:30 बजे घोषित)

Jharkhand Board 10th Result 2024 (ऑफिसियल रिजल्ट वेबसाइट) 

जेएसी 10वीं के परिणाम आज, 19 अप्रैल, 2024 को घोषित लर दिया गया. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देख सकते है.  रिजल्ट वेबसाइटों की लिस्ट नीचे दी गयी है- 

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jacresults.com

पास होने के लिए चाहिए इतने अंक:

छात्र ध्यान दें कि बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे, तभी झारखण्ड बोर्ड की ओर से छात्र को सफल घोषित किया जायेगा.   

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट:

दसवीं रिजल्ट 2024 का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है. छात्र JAC 10वीं का रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है- 

स्टेप 1: छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: जेएसी 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें

स्टेप 4: JAC कक्षा 10 परिणाम 2024 प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है.

JAC कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024: ये डिटेल्स होगी मार्कशीट:

JAC कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, छात्र नीचे दी गयी डिटेल्स जेएसी कक्षा 10वीं मार्कशीट पर देख सकते है. 

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि 
  • सब्जेक्ट 
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स 
  • कुल मार्क्स 
  • प्रतिशत
  • रिजल्ट स्टेटस 

यह भी देखें:  JAC 10th Result 2024 Live Updates: jac.jharkhand.gov.in पर जारी होगा जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 19, 2024, 17:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News