JKBOSE Revaluation Result 2026 Out: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं और 12वीं रीइवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, यहां पाएं Direct Link

Last Updated: Jun 27, 2026, 12:49 IST

जम्मू और कश्मीर शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने 10वीं और 12वीं के लिए जेकेबीओएसई रीइवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जारी कर दिया है। छात्र वेबसाइट पर अपने रोल नंबर की सहायता से रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का भी इस्तेमाल कर सकते है।

JKBOSE Revaluation Result 2026 Out: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं और 12वीं रीइवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, यहां पाएं Direct Link
JKBOSE Revaluation Result 2026 Out: जम्मू-कश्मीर बोर्ड 10वीं और 12वीं रीइवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, यहां पाएं Direct Link

जेकेबीओएसई रीइवैल्यूएशन रिजल्ट 2026: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के रीइवैल्यूएशन का रिजल्ट ऑफिशियल रूप से घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने आंसर-की को रीइवैल्यूएशन या रीचेकिंग के लिए रजिस्टर किया था, उनके लिए बोर्ड ने रिवाइज्ड रिजल्ट की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में जारी कर दिया है।

छात्रों को बोर्ड द्वारा ऑनलाइन अपलोड की गई PDF में अपने मार्क्स देखने के लिए रोल नंबर का उपयोग करना होगा। साथ ही, बोर्ड उन रिवाइज्ड मार्क्स को फाइनल मार्कशीट में जोड़ देंगे। 

JKBOSE रीइवैल्यूएशन रिजल्ट 2026 की मुख्य जानकारियां

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन छात्रों के मार्क्स में रिवाइज्ड हुए है या जिनके पेंडिंग रिजल्ट जारी किए गए हैं, उन सभी छात्रों के रोल नंबर इस लिस्ट में शामिल हैं। छात्र रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

बोर्ड का नाम

जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE)

कक्षाएं 

10वीं और 12वीं 

रिजल्ट का प्रकार

रीइवैल्यूएशन / रीचेकिंग रिजल्ट 2026

रिजल्ट का फॉर्मेट

रोल नंबर वाइज PDF लिस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट

jkbose.jk.gov.in 

JKBOSE रीइवैल्यूएशन का रिजल्ट कैसे चेक करें? 

जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) के 10वीं और 12वीं का रीइवैल्यूएशन रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. जम्मू-कश्मीर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर दिख रहे 'Notifications' या 'Results' के टैब पर क्लिक करें। 

3. यहां कक्षा के अनुसार ‘Notification regarding Re-evaluation Result of Class 10th / 12th’ के लिंक को चुनें।

3. लिंक पर क्लिक करते ही एक PDF फाइल खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

4. फिर, PDF फाइल में रोल नंबर को सर्च करके अपने रिजल्ट के स्टेटस को देखें। 

JKBOSE रीइवैल्यूएशन का रिजल्ट डाउनलोड करने के डायरेक्ट लिंक्स: 

पुनर्मूल्यांकन परिणाम अधिसूचना संख्या:- 90 दिनांक:- 26-06-2026 एचएसपी-I (कक्षा 11वीं) परीक्षा वार्षिक नियमित 2026 (26AJPR)

देखना

पुनर्मूल्यांकन परिणाम अधिसूचना संख्या:- 90 दिनांक:- 26-06-2026 एचएसपी-II (कक्षा 12वीं) परीक्षा वार्षिक नियमित 2026 (26AJTR)

देखना

एसएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा वार्षिक नियमित (फरवरी-मार्च) परीक्षा 2026 के लिए पुनर्मूल्यांकन परिणाम अधिसूचना संख्या:- 90 दिनांक:- 26-06-2026

देखना

JKBOSE पार्ट-II सप्लीमेंट्री एग्जाम शुरू:

रीइवैल्यूएशन रिजल्ट जारी होने के साथ ही, बोर्ड ने छात्रों के लिए Part-II (Bi-annual/Private) एग्जाम भी शुरू कर दिए हैं। यह उन छात्रों के लिए है, जो रेगुलर एग्जाम में पास नहीं हो पाए थे। यह एग्जाम 20 जुलाई 2026 तक चलेंगे। साथ ही, जिन छात्रों के मार्क्स रीइवैल्यूएशन प्रक्रिया के बाद भी नहीं बढ़े हैं, वे इन एग्जाम पर पूरा फोकस करें।

मार्कशीट में गड़बड़ी होने पर क्या करें? 

छात्र घबराएं नहीं यदि रीइवैल्यूएशन लिस्ट में आपके मार्क्स बढ़े हुए दिख रहे हैं, लेकिन आपकी नई डिजिटल मार्कशीट में पुराने मार्क्स ही शो हो रहे हैं, तो तुरंत अपने संबंधित ब्रांच ऑफिस में जमा की गई फीस की रसीद और पुरानी मार्कशीट के साथ संपर्क करें। ऐसा करने से आपकी मार्कशीट में मार्क्स को उसी समय पर सुधारा दिया जाएगा। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 27, 2026, 12:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News