This is an archived article last updated on May 25, 2018. The information may be outdated.

एयरपोर्ट अथॉरिटी में 542 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन 28 मई तक, आयु सीमा 27 वर्ष

Last Updated: May 25, 2018, 08:41 IST

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एएआई) ने गेट 2018 के अंक के आधार पर जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त 542 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया हैं.

AAI Junior Executive Posts Job
AAI Junior Executive Posts Job

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एएआई) ने गेट 2018 के अंक के आधार पर जूनियर एग्जीक्यूटिव के रिक्त 542 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार 28 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि:  28 मार्च 2018

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2018

पदों का विवरण

• जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): 100 पद

• जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव (इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रिकल): 100 पद

• जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव (इलेक्ट्रोनिक्स): 330 पद

• जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 12 पद

योग्यता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव (इंजीनियरिंग-सिविल): उम्मीदवार को एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्वोच्च संस्थान जैसे आईआईटी जैसे संस्थानों से इंजीनियरिंग/टेक्नोलोजी में सिविल में न्यूनतम 60% अंकों के साथ फुल टाइम ग्रेजुएट होना चाहिए और वर्ष 2018 के लिए गेट स्कोर कार्ड प्राप्त होना चाहिए, इसके साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता की अन्य जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना को देखें.

आयु सीमा

• जेनरल: 27 वर्ष

• ओबीसी: 30 वर्ष

• एससी / एसटी: 32 वर्ष

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवार द्वारा प्रदान किए गए विवरणों के आधार पर स्क्रीनिंग और योग्यता निर्धारित होगी. गेट के नोर्मलाइज मार्क के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को सीधे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा जो कि नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.

 

आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मई 2018 तक अधिकारिक वेबसाइट  www.aai.aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विस्तृत अधिसूचना

शुद्धिपत्र

---

 

मई 2018 की बेस्ट सरकारी नौकरियां

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 25, 2018, 08:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News