MIB Recruitment 2023: सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नवीनतम अधिसूचना जारी की है, जिसमें यंग प्रोफेशनल के कुल 33 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय भर्ती 2023 अधिसूचना मंत्रालय के भीतर विभिन्न भूमिकाओं में युवा पेशेवरों के रूप में नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी mib.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 हैं।
MIB भर्ती 2023 अधिसूचना
एमआईबी यंग प्रोफेशनल भर्ती 2023 अधिसूचना के अनुसार, कुल 33 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवश्यक योग्यता और आयु मानदंड पर ध्यान देना चाहिए। आवेदक के पास संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा, आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की है। एमआईबी भारती 2023 के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) |
पोस्ट का नाम | यंग प्रोफेशनल |
पदों की संख्या | 33 पद |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
नौकरी करने का स्थान | पूरे भारत में |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर |
आधिकारिक वेबसाइट | mib.gov.in |
MIB Apply Online Link | |
MIB Recruitment 2023 Notification |
एमआईबी भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता
आवेदक के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु-सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 वर्ष है।
एमआईबी भर्ती 2023: सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 50000 से 60000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
MIB यंग प्रोफेशनल सिलेक्शन प्रोसेस 2023
उम्मदीवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
MIB Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए चरणों को देख कर एमआईबी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://mib.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर https://forms.gle/TVEp9SYLUnwkCaHp9 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आपको लिंक पर आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा।
चरण 4: उसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।
चरण 5: अब सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करें।
चरण 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation