MP Board Class 5th 8th Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा परिणाम आज 28 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपने रोल नंबर या समग्र आईडी के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम यहाँ चेक करे
rskmp result 5th, 8th class 2025 Direct Link
छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रोल नंबर और समग्र आईडी के जरिए लॉगिन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
MP Board 5th, 8th Result 2025 Link | यहां क्लिक करें |
5वीं और 8वीं परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार 28 मार्च को होंगे घोषित
— School Education Department, MP (@schooledump) March 27, 2025
विद्यार्थी दोपहर एक बजे से देख सकेंगे परिणाम
RM : https://t.co/zW2Kb6F0Yh@udaypratapmp @JansamparkMP @probhopal pic.twitter.com/hAM2vaFA7g
MP Board Class 5, 8 Result 2025: एमपी बोर्ड पांचवी और आठवीं रिजल्ट हाइलाइट्स
छात्र नीचे दी तालिका में एमपी बोर्ड पांचवी और आठवीं का रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डिटेल देख सकते हैं:
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) |
परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 |
कक्षा | कक्षा 5वीं और 8वीं |
रिजल्ट | 28 मार्च 2025 दोपहर 1 बजे |
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा तिथि 2025 | 24 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक |
एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा तिथि 2025 | 24 फरवरी से 05 मार्च, 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rskmp.in और mpbse.nic.in |
MP Board 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड पांचवी -आठवीं का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- "MP Board Class 5th Result 2025" या "MP Board Class 8th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें, जैसे रोल नंबर या समग्र आईडी।
- रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए जानकारी सबमिट करें।
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2025 में उल्लिखित विवरण
मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणामों में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
- विद्यार्थी का नाम: छात्र का पूरा नाम।
- रोल नंबर: परीक्षा के लिए आवंटित विशिष्ट रोल नंबर।
- पिता का नाम: छात्र के पिता का नाम।
- माता का नाम: छात्र की माता का नाम।
- जन्म तिथि: छात्र की जन्म तिथि।
- विद्यालय का नाम: जहां से छात्र ने परीक्षा दी है।
- विषयवार अंक: प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक।
- कुल प्राप्त अंक: सभी विषयों में प्राप्त अंकों का योग।
- अंकों का प्रतिशत: कुल अंकों का प्रतिशत।
- ग्रेड: प्रदर्शन के आधार पर दिया गया ग्रेड।
- पास/फेल स्थिति: परीक्षा में पास या फेल होने की जानकारी।
- पुनर्मूल्यांकन विकल्प: यदि उपलब्ध हो, तो पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की जानकारी।
छात्रों को तत्काल संदर्भ के लिए अपनी अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड करने और प्रिंट करने की सलाह दी जाती है। आधिकारिक मार्कशीट ऑनलाइन घोषणा के तुरंत बाद उनके संबंधित स्कूलों में उपलब्ध होंगी।
Comments
All Comments (1)
Join the conversation