एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें
MP Board Result Class 10th Roll number: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा हाई स्कूल (कक्षा 10वीं), हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) की मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम बस थोड़ी देर में घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास से रिजल्ट जारी किए जाएंगे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट mpresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं और वहीं से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। डायरेक्ट लिंक भी वेबसाइट पर एक्टिव रहेगा।
आधिकारिक वेबसाइट:
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in
MP Board 10वीं रिजल्ट 2025: टॉपर्स लिस्ट:
एमपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स और उनके शहरों की सूची निम्नलिखित है:
- प्रज्ञा जायसवाल: सिंगरौली
- आयुष द्विवेदी: रीवा
- साहीजा फातिमा: जबलपुर
- मांसी साहू: सिधी
- सुहानी प्रजापति: उज्जैन
MP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
इस साल, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम में कुल 144 महिला उम्मीदवार टॉप 212 में शामिल हैं, जो दर्शाता है कि लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
MP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: मंडला जिला बना दूसरा टॉप जिला
मंडला जिले ने 89.83% के पास प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जो इसकी बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है।
MP Board Result 2025 Highlights
परीक्षा बोर्ड | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
कक्षा | 10वीं (HSC) और 12वीं (HSSC) |
रिजल्ट तारीख | 6 मई 2025 |
समय | OUT |
रिजल्ट घोषित करेंगे | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सीएम निवास (समत्व भवन) से |
कुल परीक्षार्थी | लगभग 16 लाख छात्र-छात्राएं |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | mpresults.nic.in mpbse.nic.in |
वैकल्पिक वेबसाइट | JagranJosh.com |
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी | रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर |
ऑफिशियल मार्कशीट उपलब्धता | ऑनलाइन रिजल्ट के साथ |
रिजल्ट में त्रुटि हो तो | रीचेकिंग / रीवैल्यूएशन का विकल्प उपलब्ध रहेगा |
MP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025: रोल नंबर से ऐसे देखें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- “MP Board HSC (10th)/HSSC (12th) Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
SMS से कैसे करें चेक:
कक्षा 10वीं के लिए: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 (रोल नंबर) टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें. कक्षा 12वीं के लिए: मैसेज में MPBSE12 रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें.
Google Play Store मोबाइल ऐप से:
- सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” विकल्प पर टैप करें.
- फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation