MP Police Constable Result 2025-26 OUT: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Jan 26, 2026, 12:20 IST

MP Police Constable Result 2025-26 OUT: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जारी की गई रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, पहले चरण में 59,438 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। MPESB पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 की पीडीएफ लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

MPESB Police Constable Result 2025-26 OUT
MPESB Police Constable Result 2025-26 OUT

MP Police Constable Result 2025-26 OUT: एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा कुल 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब ऑनलाइन अपना MPESB पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

जारी रिजल्ट के अनुसार, कुल 59,438 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। MPESB ने रिजल्ट के साथ दूसरे चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP Police Result: एमपी पुलिस रिजल्ट 2025-26  हाइलाइट्स

  • आयोजन संस्था का नाम: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

  • पद का नाम: कांस्टेबल

  • कुल पद: 7500

  • रिजल्ट तिथि: 25 जनवरी 2026

  • क्वालिफाई उम्मीदवार: 59,438

  • परीक्षा तिथि: 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025

  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल परीक्षा

  • वेतनमान: 19,500 रुपये – 62,000 रुपये (लेवल 4)

  • आधिकारिक वेबसाइट: esb.mp.gov.in

Screenshot 2026-01-25 182123

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 आउट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 शहरों — भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन — में हुई थी। यह भर्ती पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्य प्रदेश शासन के तहत 7500 आरक्षक पदों के लिए की गई थी।

इस परीक्षा के लिए कुल 9,78,059 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6,85,504 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के पहले चरण का रिजल्ट 25 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। पहले चरण में 59,438 उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए योग्य पाया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Constable Result 2025-26 PDF Download Link-Active

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025-26 का PDF डाउनलोड लिंक अब एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस PDF में चयनित उम्मीदवारों की सूची दी गई है, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपना रोल नंबर और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।

MP Police Constable Result Link

यहां क्लिक करें

MP Police Eligible Candidates for Second Phase PDF

यहां क्लिक करें

Screenshot 2026-01-25 181454

यहां देखें: MP Police Cut Off 2025-26

MPESB Police Constable Result 2025-26 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके MPESB पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “First Phase Result - Police Constable Recruitment Test - 2025 Eligible Candidates for Second Phase” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा, जहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपकी स्क्रीन पर MP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5: रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एमपी पुलिस रिजल्ट के बाद क्या?

कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT) के लिए योग्य हैं। इसमें PET और PMT शामिल हैं। PET 100 अंकों का होगा, जबकि PMT में हाइट और चेस्ट की जांच की जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 26, 2026, 12:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News