MPBSE Revised Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की नई परीक्षा तारीखें यहाँ से डाउनलोड करें

Last Updated: Jan 13, 2026, 14:27 IST

एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की संशोधित परीक्षा तिथियां, पूरा टाइम टेबल, ऑफिशियल PDF डाउनलोड लिंक और परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश यहाँ देखें।

MPBSE Revised Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की नई परीक्षा तारीखें यहाँ से डाउनलोड करें
MPBSE Revised Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की नई परीक्षा तारीखें यहाँ से डाउनलोड करें

MPBSE Revised Date Sheet 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है, जबकि परीक्षा का समय पहले की तरह ही निर्धारित रहेगा। जो विद्यार्थी MP Board Class 10th और 12th Exam 2026 में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है। कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरी और विस्तृत संशोधित टाइम टेबल देखने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

MPBSE Revised Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की नई तारीखें जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित समय सारणी जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुछ प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।

  • समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है
  • समय – सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक

MPBSE Revised Exam Dates 2026: किन विषयों की तारीख बदली

नीचे उन विषयों की जानकारी दी गई है, जिनकी परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है:

कक्षापूर्व निर्धारित तिथिसंशोधित तिथिविषय
10वीं 11 फरवरी 2026 06 मार्च 2026 हिंदी
12वीं 09 फरवरी 2026 06 मार्च 2026 उर्दू / मराठी
12वीं 07 फरवरी 2026 07 मार्च 2026 हिंदी

MP Board Class 10 Revised Time Table 2026 (संशोधित)

समय – सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक

परीक्षा तिथि

दिन

विषय

13 फरवरी 2026

शुक्रवार

उर्दू

14 फरवरी 2026

शनिवार

NSQF व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

17 फरवरी 2026

मंगलवार

अंग्रेजी

19 फरवरी 2026

गुरुवार

संस्कृत

20 फरवरी 2026

शुक्रवार

मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन वादन, तबला, कंप्यूटर

24 फरवरी 2026

मंगलवार

गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक)

27 फरवरी 2026

शुक्रवार

विज्ञान

02 मार्च 2026

सोमवार

सामाजिक विज्ञान

06 मार्च 2026

शुक्रवार

हिंदी (संशोधित तिथि)

MP Board Class 12 Revised Time Table 2026 (संशोधित)

समय – सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक

परीक्षा तिथि

दिन

विषय

10 फरवरी 2026

मंगलवार

अंग्रेजी

13 फरवरी 2026

शुक्रवार

भौतिकी, अर्थशास्त्र, बायोटेक्नोलॉजी, पशुपालन आदि

14 फरवरी 2026

शनिवार

चित्रकला, गायन, तबला

16 फरवरी 2026

सोमवार

संस्कृत

17 फरवरी 2026

मंगलवार

ड्राइंग एंड डिजाइनिंग

18 फरवरी 2026

बुधवार

इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान

19 फरवरी 2026

गुरुवार

मनोविज्ञान

20 फरवरी 2026

शुक्रवार

NSQF, शारीरिक शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

21 फरवरी 2026

शनिवार

कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी

23 फरवरी 2026

सोमवार

बायलॉजी

25 फरवरी 2026

बुधवार

गणित

26 फरवरी 2026

गुरुवार

राजनीति शास्त्र

27 फरवरी 2026

शुक्रवार

इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस

02 मार्च 2026

सोमवार

समाजशास्त्र

05 मार्च 2026

गुरुवार

भुगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य

06 मार्च 2026

शुक्रवार

उर्दू / मराठी (संशोधित तिथि)

07 मार्च 2026

शनिवार

हिंदी (संशोधित तिथि)

MPBSE Revised Date Sheet 2026 PDF Download

एमपी बोर्ड (MPBSE) द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं की संशोधित डेटशीट 2026 का ऑफिशियल PDF विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके Revised Time Table PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी को नई तिथियों के अनुसार अपडेट कर सकते हैं।

 MP Board 10th & 12th Revised Date Sheet 2026 PDF (Official Link)

MP Board Exam 2026: परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है—

  • केवल परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया गया है, परीक्षा का समय पहले जैसा ही रहेगा

  • परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पहले डाउनलोड कर लें

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है

  • उत्तर पुस्तिका में केवल ब्लू या ब्लैक पेन का ही उपयोग करें

  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित हैं

एमपी बोर्ड द्वारा जारी Revised Time Table 2026 के अनुसार कक्षा 10वीं हिंदी, कक्षा 12वीं उर्दू/मराठी और कक्षा 12वीं हिंदी की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नई डेटशीट के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारी की रणनीति बनाएं और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें। 

First Published: Jan 13, 2026, 14:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News