Nainital Bank Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, नैनीताल बैंक ने क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI ये भर्तियां कुल 110 पदों पर की जा रहीं है जिनमे से 50 पद क्लर्क और 60 पद मैनेजमेंट ट्रेनी के हैं I इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त तक ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I
Nainital Bank Recruitment 2023 महत्वपूर्ण विवरण :
क्लर्क और एमटी पदों के लिए नैनीताल बैंक भर्ती 2023 05 अगस्त 2023 को प्रकाशित की गई है। नैनीताल बैंक लिमिटेड निजी क्षेत्र का अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है जिसकी स्थापना वर्ष 1922 में हुई थी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा के साथ-साथ साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद होगा। यहां, हमने नैनीताल बैंक अधिसूचना 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों, पदों का विवरण और अन्य जानकारी आदि पर विस्तार से चर्चा की है।
आर्गेनाइजेशन | नैनीताल बैंक |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 5 अगस्त 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2023 |
पदों की संख्या | 110 |
पद का नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.nainitalbank.co.in |
Nainital Bank Recruitment 2023 पदों का विवरण :
नैनीताल बैंक भर्ती 2023 में कुल 110 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नैनीताल बैंक भर्ती 2023 द्वारा जारी भर्ती के लिए पदों की विस्तार से जानकारी यहां चेक करें -
पद का नाम | रिक्ति की संख्या |
मैनेजमेंट ट्रेनी | 60 |
क्लर्क | 50 |
Nainital Bank Recruitment 2023 PDF
Nainital Bank Recruitment 2023 योग्यता :
नैनीताल बैंक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता को समझ लेना चाहिए। इसलिए, हमने नैनीताल बैंक भर्ती 2023 द्वारा प्रसारित पदों के साथ योग्यताओं को नीचे टेबल में दिया है।
पद का नाम | योग्यता | |
मैनेजमेंट ट्रेनी | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक / स्नातकोत्तर, कंप्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक हैI | बैंकिंग/वित्तीय/संस्था/एनबीएफसी में 1-2 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी |
क्लर्क | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पूर्णकालिक और नियमित (स्नातक/स्नातकोत्तर)। कंप्यूटर संचालन का ज्ञान आवश्यक है। | बैंकिंग/वित्तीय/संस्था/एनबीएफसी में 1-2 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। |
Nainital Bank Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :
- उम्मीदवार सबसे पहले नैनीताल बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.nainitalbank.co.in पर जायें
- मांगे गए विवरण को दर्ज करें
- अपनी पासपोर्ट साइज़ की फोटो और साइन अपलोड करें
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें
- भविष्य में जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास रख लें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation