NMDC Recruitment 2023, : नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NMDC) बैलाडीला ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर 193 अपरेंटिस की भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की हैं। इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक इन पदों के लिए 27 अप्रैल 2023 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। एनएमडीसी अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 16 अप्रैल 2023 को जारी की गई थी। इस भर्ती से के माध्यम से कुल 193 रिक्त अपरेंटिस को नियुक्ति की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार यहां से देख सकते हैं।
इस लेख में एनएमडीसी भर्ती 2023 के बारे में अधिसूचना, महत्वपूर्ण तिथियों, पदों के विवरण, पात्रता आदि सहित सभी महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख किया गया है।
NMDC Recruitment 2023: एनएमडीसी अपरेंटिस पद भर्ती विवरण
NMDC अधिसूचना 2023 के माध्यम से अपरेंटिस के 193 पदों को भर्ती करने जा रहा है। नीचे दिए गए तालिका में आप NMDC भर्ती 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण विवरण देख सकते हैं।
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) |
| पद का नाम | ट्रेड अपरेंटिस, ग्रेजुएट अपरेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस पद |
| कुल पद | 193 पद |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन / ऑनलाइन |
| परीक्षा मोड | लिखित परीक्षा / इंटरव्यू |
| वेबसाइट | nmdc.co.in |
NMDC Notification 2023 लिंक
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 193 अपरेंटिस के लिए एक एनएमडीसी भर्ती अधिसूचना 2023 पीडीएफ प्रकाशित की। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना के लिए एनएमडीसी भर्ती 2023 पीडीएफ डाउनलोड करना चाहिए और आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ना चाहिए।
| NMDC Recruitment 2023 Notification pdf |
NMDC Vacancy 2023: पदों की संख्या
ट्रेड अपरेंटिस पद के लिए-
- इलेक्ट्रीशियन - 27 अप्रैल 2023
- मशीनिस्ट/फिटर - 28 अप्रैल 2023
- वेल्डर - 29 अप्रैल 2023
- मैकेनिक डीजल -30 अप्रैल 2023
- मैकेनिक मोटर व्हीकल/कोपा-02 मई 2023
स्नातक प्रशिक्षु (अपरेंटिस) पद के लिए-
- केमिकल/सिविल/कंप्यूटर -04 मई 2023
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/इंडस्ट्रियल- 05 मई 2023
- यांत्रिक/खनन/पर्यावरण -06 मई 2023
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए-
- इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/माइनिंग - 07 मई 2023
- रेडियोग्राफी/फार्मास्युटिकल साइंस- 08 मई 2023
NMDC अपरेंटिस भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
एनएमडीसी अपरेंटिस वॉक-इन शेड्यूल से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे सारणीबद्ध तरीके से दी गई हैं। उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं।
| ट्रेड/अनुशासन | तारीख |
| इलेक्ट्रीशियन | 27 अप्रैल 2023 |
| इंजीनियर | 28 अप्रैल 2023 |
| फिटर | |
| वेल्डर | 29 अप्रैल 2023 |
| मैकेनिक डीजल | 30 अप्रैल 2023 |
| मैकेनिक मोटर वाहन | 02 मई 2023 |
| कोपा (COPA) | |
| ग्रेजुएट अपरेंटिस वॉक-इन डेट्स | |
| रासायनिक | 04 मई 2023 |
| सिविल | |
| कंप्यूटर | |
| इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स | 05 मई 2023 |
| इलेक्ट्रीकल | |
| औद्योगिक | |
| मैकेनिकल | 06 मई 2023 |
| माईनिंग | |
| पर्यावरण | |
| तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस वॉक-इन डेट्स | |
| इलेक्ट्रीकल | 07 मई 2023 |
| मैकेनिकल | |
| माईनिंग | |
| रेडियोग्राफ़ी | 08 मई 2023 |
| औषधि विज्ञान | |
NMDC Recruitment 2023 Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
ट्रेड अपरेंटिस: उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेडों में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
स्नातक अपरेंटिस: उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेडों में 04 वर्ष की डिग्री होनी चाहिए।
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस: उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 03 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
आपको सलाह दी जाती है कि पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अन्य अपडेट के विवरण के लिए अधिसूचना देखें।
NMDC Apprentice के लिए आयु-सीमा
पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।
NMDC Recruitment 2023 Apply Online कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए विस्तृत पोस्ट वार शेड्यूल के अनुसार पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।
वॉक-इन इंटरव्यू बैला क्लब एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स, किरंदुल, जिला-दंतेवाड़ा सीजी - 494556 में सुबह 09:00 बजे से शाम 05:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
NMDC Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
एनएमडीसी अपरेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
एनएमडीसी अपरेटिंस भर्ती 2023 सैलरी
NMDC भर्ती 2023 के तहत अपरेंटिस के रूप में लगे उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation