उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2019: 296 अप्रेंटिस पोस्टों के लिए करें आवेदन
उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी किया है.
उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2019: उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए Notification प्रकाशित की है. फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, पेंटर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटेनेंस, प्लम्बर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी), वायरमैन, मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर समेत कुल 296 रिक्तियां पद उपलब्ध हैं. योग्य और
इच्छुक उम्मीदवार उत्तर मध्य अप्रेंटिस भर्ती के लिए 10 जनवरी 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि - 10 जनवरी 2020
उत्तर मध्य रेलवे रिक्ति विवरण:
कुल पद - 296
• फिटर - 60 पद
• वेल्डर - 10 पद
• मशीनिस्ट - 10 पद
• पेंटर - 12 पद
• कारपेंटर - 14 पद
• इलेक्ट्रीशियन - 90 पद
• इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम मेंटनेंस - 15 पद
• प्लम्बर - 16
• ड्राफ्ट्समैन (सिविल) -12
• स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) - 20
• वायरमैन - 16
अप्रेंटिस पदों के लिए पात्रता मानदंड:
• न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा (10 + 2 प्रणाली के तहत) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
• उम्मीदवार के पास NCVT / SCVT से संबद्ध किसी मान्यताप्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रासंगिक ट्रेड में ITI पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए. प्रिंसिपल द्वारा जारी प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें-
टॉप 5 जॉब्स: ASRLMS, ICAR-NRCG, Malegaon MCD, DU, IIT अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
अन्य सरकारी नौकरियां-
मलकानगिरी जिला भर्ती 2019: 23 योग टीचर एवं अन्य पोस्टों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू
UKMSSB भर्ती 2019: 314 मेडिकल ऑफिसर पोस्टों के लिए करें अप्लाई
RRC पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती 2019: 1104 अप्रेंटिस पोस्टों के लिए करें अप्लाई
उत्तर मध्य रेलवे अप्रेंटिस जॉब्स 2019 के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन को डिवीज़नल रेलवे मैनेजर पर्सनल डिपार्टमेंट ऑफिस, (रिक्रूटमेंट सेक्शन) नार्थ सेंट्रल रेलवे, आगरा कैंट, उत्तर प्रदेश- 284001 के पते पर 10 जनवरी 2020 तक या इससे पहले भेज कर इन पोस्टों के लिए आवेदन कर सकते हैं.