Rajasthan 4th Grade Scorecard 2026 OUT: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Rajasthan 4th Grade Scorecard 2026 OUT: जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान 4th ग्रेड स्कोरकार्ड का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
Rajasthan 4th Grade Scorecard 2026 OUT: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड 26 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना राजस्थान 4th ग्रेड स्कोरकार्ड 2026 ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड के जरिए उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की गई थी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा से जुड़ी जानकारी, विषयवार अंक और कुल प्राप्तांक दर्ज हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर एप्लीकेशन/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
राजस्थान 4th ग्रेड स्कोरकार्ड 2026- हाइलाइट्स
-
आयोजक संस्था का नाम: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
-
परीक्षा का नाम: RSMSSB ग्रेड-4 परीक्षा 2025
-
पद का नाम: चपरासी, ऑफिस अटेंडेंट, स्वीपर, मेल, रिकॉर्ड कीपिंग आदि
-
कुल रिक्त पद: 53,749 पद
-
परीक्षा तिथि: 19, 20 और 21 सितंबर 2025
-
रिजल्ट जारी होने की तिथि: 16 जनवरी 2026
-
स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि: 17 जनवरी 2026 (जारी)
-
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन
-
आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 4th Grade Scorecard 2026 Download Link
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक-recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना Rajasthan 4th Grade Scorecard 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक या आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपने स्कोरकार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
| RSSB 4th Grade Scorecard 2026 Link |
recruitment.rajasthan.gov.in से कैसे डाउनलोड करें 4th ग्रेड स्कोरकार्ड 2026?
उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:-
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
-
फिर अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में “4th Grade Scorecard 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
स्कोरकार्ड को Download / Print करके सुरक्षित रख लें।
4th ग्रेड स्कोरकार्ड 2026 में क्या-क्या होगा?
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा का नाम
-
विषयवार अंक
-
कुल प्राप्तांक
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.