Rajasthan BSTC Syllabus 2026: नया बीएसटीसी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न PDF डाउनलोड करें
Rajasthan BSTC Syllabus 2026: 20 मई को आयोजित होने वाली राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा जारी नवीनतम Rajasthan BSTC Syllabus 2026 और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी नीचे दिए गए लेख में देख सकते हैं।
Rajasthan BSTC Syllabus 2026: राजस्थान बीएसटीसी (Pre D.El.Ed) परीक्षा 2026, 20 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा, 2026 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान बीएसटीसी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न PDF डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को लेटेस्ट राजस्थान बीएसटीसी सिलेबस 2026 के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए। बीएसटीसी परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय, प्रश्नों की संख्या और अंक वितरण से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे लेख में दी गई है।
ये भी पढ़ें:-BSTC Admit Card 2026 Direct Link [OUT]: इस लिंक से डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड
राजस्थान बीएसटीसी Pre DElEd परीक्षा पैटर्न 2026
राजस्थान BSTC प्री डीएलएड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय 3 घंटे होगा। इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 600 अंकों के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। सबसे खास बता यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों के कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बिषयवार राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।
| भाग | पाठ्यक्रम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| अ | मानसिक योग्यता | 50 | 150 |
| ब | राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 150 |
| स | शिक्षण अभिक्षमता | 50 | 150 |
| द | भाषा योग्यता | ||
| I. अंग्रेजी | 20 | 60 | |
| II. (अ) संस्कृत अथवा (ब) हिंदी | 30 | 90 | |
| कुल | 200 | 600 |
राजस्थान BSTC सिलेबस 2026 [NEW]
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2026 के नये सिलेबस में मानसिक योग्यता (Mental Ability), राजस्थान सामान्य ज्ञान, शिक्षण अभिक्षमता (Teaching Aptitude) तथा भाषा योग्यता (Language Ability) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न एवं सब्जेक्ट वाइज अंक वितरण की सही और स्पष्ट जानकारी नीचे दी तालिका के माध्यम से प्राप्त करें।
| खंड | विषय / टॉपिक | प्रश्न | अंक |
| (अ) | Mental Ability (मानसिक योग्यता) | 50 प्रश्न | 150 अंक |
| Reasoning (तार्किक योग्यता), Analogy (दो वस्तुओं की आंशिक समानता या समरूपता), Discrimination (विभेदीकरण), Relationship (संबंधता), Analysis (विश्लेषण), Logical Thinking (तार्किक चिंतन) | |||
| (ब) | General Awareness of Rajasthan | 50 प्रश्न | 150 अंक |
| Historical Aspect (ऐतिहासिक पक्ष), Political Aspect (राजनीतिक पक्ष), Art, Culture and Literature Aspect (कला, संस्कृति और साहित्य पक्ष), Economic Aspect (आर्थिक पक्ष), Geographical Aspect (भौगोलिक पक्ष), Folk Life (लोक जीवन), Social Aspect (सामाजिक पक्ष), Tourism Aspect (पर्यटन पक्ष) | |||
| (स) | Teaching Aptitude (शिक्षण अभिक्षमता) | 50 प्रश्न | 150 अंक |
| Teaching Learning (शिक्षण अधिगम), Leadership Quality (नेतृत्व गुण), Creativity (सृजनात्मकता), Continuous and Comprehensive Evaluation (सतत एवं व्यापक मूल्यांकन), Communication Skills (संप्रेषण कौशल), Professional Attitude (व्यावसायिक अभिवृत्ति), Social Sensitivity (सामाजिक संवेदनशीलता) | |||
| (द) | Language Ability (भाषा योग्यता) | 50 प्रश्न | 150 अंक |
| 1 | अंग्रेजी | 20 प्रश्न | 60 अंक |
| Comprehension, Spotting Errors, Narration, Preposition, Articles, Connectives, Correction of Sentences, Kind of Sentences, Sentence Completion, Tense, Vocabulary, Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Spelling Errors | |||
| 2 (A) | Sanskrit (संस्कृत) | 30 प्रश्न | 90 अंक |
| (केवल प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा D.El.Ed.- संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों हेतु) स्वर, व्यंजन (उच्चारण स्थान), शब्द रूप, धातुरूप, उपसर्ग एवं प्रत्यय, संधि, समास, लिंग एवं वचन, विभक्तियाँ एवं कारक ज्ञान | |||
| अथवा | |||
| 2 (B) | Hindi (हिन्दी) | 30 प्रश्न | 90 अंक |
| (केवल प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा D.El.Ed.- सामान्य पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों हेतु) पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द, युग्म शब्द, वाक्य विचार, शुद्धिकरण, मुहावरे एवं कहावतें, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द | |||
| कुल अंक | 200 प्रश्न | 600 अंक |
BSTC Syllabus 2026 PDF Download Kaise Kare?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड सिलेबस 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप predeledraj2026.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर NOTICES AND ANNOUNCEMENTS सेक्शन में Syllabus Pre D. El.Ed. 2026 पर क्लिक करें।
-
बीएसटीसी परीक्षा का नया सिलेबस पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
यहां से डाउनलोड करें-Rajasthan BSTC Syllabus 2026 PDF in Hindi
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.