BSTC Admit Card 2026 Direct Link [OUT]: इस लिंक से डाउनलोड करें राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड
Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: बीएसटीसी एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (Vardhman Mahaveer Open University) की आधिकारिक वेबसाइट से बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा दो पारियों में 20 मई बुधवार को आयोजित की जाएगी। राजस्थान BSTC Pre DElEd एडमिट कार्ड 2026 लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2026 OUT: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा (Vardhman Mahaveer Open University) द्वारा 14 मई दिन बुधवार को अपने आधिकारिक पोर्टल predeledraj2026.com पर बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारो के पास अपना एडमिट कार्ड होना चाहिए साथ ही एक फोटो आईडी भी होनी जरूरी है।
ये भी पढ़ें:-
नया BSTC सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2026
Rajasthan BSTC Previous Year Cut Off
BSTC Admit Card 2026 Link -Active
राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2026 का लिंक 14 मई 2026 को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की आधिकारिक वेबसाइट-predeledraj2026.com पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया गया है।
predeledraj2026 com admit card download
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस बार परीक्षा के लिए प्रदेशभर से 6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि डीएलएड कॉलेजों में करीब 25,970 सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में सीमित सीटों के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। प्राथमिक शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स जरूरी माना जाता है। इसी कोर्स में प्रवेश प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा के माध्यम से दिया जाता है। वहीं, थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल-1 में शामिल होने के लिए डीएलएड कोर्स अनिवार्य होता है।
Rajasthan BSTC GK Questions 2026
pre deled 2026 official website क्या है?
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com है। इसी पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, रिजल्ट, काउंसलिंग और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
pre deled admit card 2026: बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न
बीएसटीसी परीक्षा 2026 में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 180 मिनट (3 घंटे) का समय दिया जाएगा।। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा के लिए BSTC Previous Year Cut Off अवश्य देखें
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| प्रश्नों की संख्या | 200 प्रश्न |
| कुल अंक | 600 अंक |
| परीक्षा अवधि | 180 मिनट |
| नेगेटिव मार्किंग | गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं |
| सही उत्तर पर अंक | प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक |
Rajasthan Pre DElEd BSTC Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय
राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VOMU), कोटा द्वारा किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें और अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।
BSTC Admit Card 2026: बीएसटीसी परीक्षा हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बीएसटीसी एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 |
| यूनिवर्सिटी का नाम | वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
| परीक्षा का उद्देश्य | 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) में प्रवेश |
| राजस्थान प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2026 | 14 मई 2026 |
| राजस्थान BSTC परीक्षा तिथि | 20 मई 2026 |
| प्रश्नों की संख्या | 200 |
| कुल अंक | 600 |
| परीक्षा अवधि | 180 मिनट (3 घंटे) |
| प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| लॉगिन के लिए जरूरी जानकारी | एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि |
| आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2026.com |
Rajasthan BSTC Admit Card 2026 Kaise Nikale?
उम्मीदवार जिसने प्री डीएलएड परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे नीचे दिए इन आसान चरणों को देखकर अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट के साथ परीक्षार्थी के पास अपना एक फोटो पहचान पत्र भी होना चाहिए।
-
सबसे पहले अभ्यर्थी predeledraj2026.com पर जाएं।
-
फिर वेबसाइट के मेन पेज पर Pre D.L.Ed. (BSTC) Examination: 2026 — Click the "Download Admit Card" link provided under the respective section. लिखें हुए पर क्लिक करें ।
-
अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुल जाएगा।
-
यहां अपना मोबाइल नंबर/लॉगिन आईडी और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें।
-
अंत में, नीचे लिखे सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसमें सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें और इसका एक प्रिंट निकाल लें।
BSTC एडमिट कार्ड 2026 में क्या-क्या दिया होगा
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें।अगर कोई गलती मिलती है तो उसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से तुरंत करें।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
-
परीक्षा की तिथि और समय
-
उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
BSTC Admit Card 2026: हेल्पलाइन नंबर

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.