Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान में एलडीसी के 10644 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Jan 25, 2026, 21:27 IST

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Notification PDF: राजस्थान में एलडीसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू कर दी दी गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के 10644 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आगे लेख में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, रिक्त पद सहित विवरण आगे लेख में देख सकते हैं।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Notification Out
Rajasthan LDC Vacancy 2026 Notification Out

Rajasthan LDC Vacancy 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 10644 पदों पर क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करना है। 

राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है, इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। संबंधित भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन सहित विवरण के लिए उम्मीदवारों को आगे लेख में दिया विवरण देखने की सलाह दी जाती है।

Rajasthan LDC Vacancy 2026

Rajasthan LDC Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ

विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के 10644 रिक्त पदों को भरा जाना है। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें आप आयु सीमा, पात्रता, आवेदन सहित विवरण देख सकते हैं:

राजस्थान एलडीसी अधिसूचना 2026

यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan LDC Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राज्य सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क पदों को भरने के लिए राजस्थान आरएसएसबी भर्ती 2026 के जरिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित भर्ती से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में दिए गए हैं:

भर्ती बोर्ड 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम 

क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट 

विज्ञापन संख्या 

04/2026 

रिक्त पद 

10644

रजिस्ट्रेशन तिथि 

15 जनवरी से 13 फरवरी, 2026

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा

  • टाइपिंग टेस्ट 

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

नौकरी का स्थान 

राजस्थान

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in 

Rajasthan LDC Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

आरएसएसबी एलडीसी भर्ती 2026 के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल कैटेगरी और ओबीसी/एमबीसी की क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये तय किया गया है। अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

Rajasthan LDC Vacancy 2026 Application Link 

Rajasthan LDC Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या 

आरएसएसबी एलडीसी भर्ती 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के कुल 10644 पदों को भरा जाएगा। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र 9642 और अनुसूचित क्षेत्र 1002 हैं। सभी पदों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

पद का नाम 

विभाग का नाम 

गैर अनुसूचित क्षेत्र

अनुसूचित क्षेत्र 

कुल पद 

लिपिक ग्रेड II

राजस्थान लोक सेवा आयोग

06

-

06

कनिष्ठ सहायक

प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय)

8827

979

9806

कनिष्ठ सहायक

कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति)

581

19

600

कनिष्ठ सहायक

राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड

98

-

98

कनिष्ठ सहायक

राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड

46

04

50

लिपिक ग्रेड II

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान

84

-

84

कुल पदों की संख्या 

9642

1002

10644

check: REET Level 2 Mains Exam Pattern 2026

Rajasthan LDC के लिए पात्रता मानदंड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से निकाली गई भर्ती के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:

शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। देवनागरी, हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर योग्यता अनिवार्य या समकक्ष। 

आयु सीमा - 18 से 40 वर्ष (नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट) 

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 निम्नलिखित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है:

  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग (राजस्थान के निवासी), जनरल महिलाएं को 5 वर्ष की छूट।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 10 वर्ष। 
  • पूर्व सैनिकों के लिए 15 वर्ष
  • दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त 5 वर्ष 

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in  पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। 

  4. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

  5. लॉगिन करने के बाद मांगी गई डिटेल्स भरें। 

  6. डॉक्यूमेंट के साथ फॉर्म अपलोड करें। 

  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

  8. फॉर्म जमा करें और प्रिंट आउट करना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 13, 2026, 14:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News