Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 OUT: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी, ये रहा PDF लिंक

Last Updated: Sep 17, 2025, 16:55 IST

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 OUT: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 आज, 17 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 13-14 सितंबर को हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी सीधे police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस उत्तर कुंजी 2025 (raj police answer key) PDF डाउनलोड करने के लिए हमने इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया है।

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 OUT
Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 OUT

Rajasthan Police Answer Key 2025 OUT: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड (Rajasthan Police Recruitment Board) ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 की आधिकारिक उत्तर कुंजी आज 17 सितंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर police.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। अब सभी उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी देखकर अपने उत्तर मिलाकर अनुमानित अंक निकाल सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक से उत्तर कुंजी PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी (raj police answer key) उम्मीदवारों को परीक्षा में उनके संभावित परिणाम का अंदाजा लगाने में मदद करेगी।

यहां देखें: Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 OUT

राजस्थान पुलिस बल विभाग में कांस्टेबल के 10,000 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को विभिन्न शिफ्टों में ऑफलाइन मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। अब परीक्षा की उत्तर कुंजी (raj police answer key) जारी कर दी गई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए लिंक से अपने सेट के अनुसार उत्तर कुंजी 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की तुलना करके अनुमानित अंक प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025 PDF Download Link

राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 का आधिकारिक PDF लिंकpolice.rajasthan.gov.in पर सक्रिय कर दिया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की सभी पालियों में उपस्थित उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने अनुमानित अंक की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें:

Rajasthan Police Answer Key 2025 PDF

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025- राजस्थान पुलिस उत्तर कुंजी हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

भर्ती संगठन का नाम राजस्थान पुलिस विभाग
पद का नाम कांस्टेबल
रिक्तियों की संख्या 10,000
परीक्षा तिथि 13 और 14 सितंबर 2025
उत्तर कुंजी तिथि 17 सितंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in

Also Check in English: Expected Rajasthan Police Constable Cut Off 2025 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 PDF डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in खोलें।

  2. होमपेज पर “पुलिस बुलेटिन” सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद भर्तियां और परिणाम पर क्लिक करें।
  4. “कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 की 13, 14/09/2025 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें।

  5. अपनी परीक्षा की शिफ्ट और पेपर सेट (A/B/C/D) चुनें।

  6. उत्तर कुंजी PDF आपके स्क्रीन पर खुलेगी।

  7. इसे डाउनलोड करें और जरूरत पड़ने पर प्रिंट कर लें।

Also Read in Hindi: Rajasthan Police Constable Cut Off 2025 

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2025 में अपने अंकों की गणना कैसे करें?

आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी से अपने अनुमानित अंक इस तरह निकाल सकते हैं:

  1. हर सही जवाब पर 1 अंक बढ़ाएं।

  2. हर गलत जवाब पर 0.25 अंक घटाएं।

  3. सही और गलत जवाब गिनकर यह फार्मूला लगाएं:
    (सही × 1) − (गलत × 0.25)

  4. ध्यान दें, क्योंकि परीक्षा कई शिफ्ट में होती है, इसलिए अंतिम अंक सामान्यीकरण से तय होंगे।

Rajasthan Police Constable Answer Key 2025: Marking Scheme क्या है?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में अंकों के गणना के तरीके को समझना आवश्यक है, ताकि यह जान सकें कि प्रत्येक प्रश्न के लिए कितने अंक दिए जाते हैं और नेगेटिव मार्किंग कैसे लागू होती है।

परीक्षा में अंक देने का तरीका इस प्रकार है:

  • सही उत्तर: +1 अंक

  • गलत उत्तर: -0.25 अंक

  • बिना उत्तर के प्रश्न: 0 अंक

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 17, 2025, 16:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News