Rajasthan PTET Answer Key 2025 Link
15 जून 2025 को हुई PTET-2025 दो वर्षीय B.Ed. और चार वर्षीय B.A./B.Sc. B.Ed. परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी लिंक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जारी कर दिया गया है। अगर उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति हो, तो उम्मीदवार 19 जून से 21 जून 2025 रात 11:59 बजे तक वेबसाइट पर लॉगिन कर "Question Objection" लिंक पर क्लिक करके प्रति प्रश्न ₹100 शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करते समय प्रमाणित पुस्तकों के प्रमाण भी लगाना अनिवार्य है।
आपत्तियाँ मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही दर्ज करें। बिना शुल्क, प्रमाण या बिना ऑनलाइन आवेदन के, या परीक्षा में शामिल न होने वाले अन्य लोगों द्वारा की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं मिलेगा। अगर आपत्ति दर्ज करने में तकनीकी समस्या हो, तो उम्मीदवार ईमेल या फोन (0744-2471156, 6367026526) पर संपर्क कर सकते हैं।
PTET Answer Key 2025 PDF (2 Years) | यहां क्लिक करें |
Rajasthan PTET Answer Key 2025 PDF (4 Years) | यहां क्लिक करें |
PTET Answer Key 2025 Notice PDF | यहां क्लिक करें |
PTET Answer Key 2025: राजस्थान पीईटी उत्तर कुंजी 2025 हाइलाइट्स
राजस्थान पीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से आंसर की से संबंधित सभी अपडेट और प्रमुख जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
संगठन का नाम |
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
परीक्षा का नाम |
राजस्थान प्री-टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PTET) 2025 |
परीक्षा का माध्यम |
ऑफलाइन |
आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
19 जून 2025 |
आपत्ति दर्ज करने की तिथि |
19 जून से 21 जून 2025 रात 11:59 बजे तक |
परीक्षा तिथि |
15 जून 2025 (रविवार) |
अंक प्रणाली |
प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक दिए जाएंगे |
नेगेटिव मार्किंग |
नहीं |
परीक्षा का स्तर |
राज्य स्तरीय |
आधिकारिक वेबसाइट |
https://ptetvmoukota2025.in |
Rajasthan PTET Answer Key 2025 PDF Download Kaise Kare?
राजस्थान पीटीईटी पेपर 2025 की उत्तर कुंजी (ptetvmoukota2025.in PTET 2025 Answer Key Rajasthan) डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले अपने ब्राउज़र में राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर जाकर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है:
"बी.ए. बी.एड./बी.एससी. बी.एड. (4 वर्षीय) या बी.एड. (2 वर्षीय) कोर्स के लिए यहाँ क्लिक करें"। -
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
-
अब अपने कोर्स के अनुसार लिंक चुनें:
"PTET-2025 उत्तर कुंजी" या "Integrated-2025 उत्तर कुंजी" पर क्लिक करें। -
स्क्रीन पर संबंधित उत्तर कुंजी की PDF फाइल दिखाई देगी।
-
अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation