RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर जल्द ही आ सकती है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज, 15 मई को 2025 के परीक्षा परिणाम की तिथि और समय की घोषणा कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट लिंक 20 मई तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया जाएगा। छात्र लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार और चिंता कर रहे हैं, और अब उनकी निगाहें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 के बाद, छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों — [rajeduboard.rajasthan.gov.in] और [rajresults.nic.in] — पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि RBSE के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक 20 मई 2025 तक जारी किए जा सकते हैं। छात्रों और अभिभावकों को सुझाव दिया जाता है कि वे किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से चूक न जाएं, इसके लिए राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
कहां मिलेगा राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 आधिकारिक Link?
राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद, छात्र अपनी परीक्षा में प्राप्त अंकों को देखकर अपना भविष्य तय कर सकेंगे।
साथ ही, RBSE रिजल्ट 2025 की घोषणा के बाद, छात्रों को रोल नंबर की सहायता से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें इन वेबसाइट्स पर जाकर लॉगिन करना होगा और जरूरी विवरण भरकर परिणाम देख सकते हैं।
कैसे चेक करें RBSE राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025?
-
पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
-
rajeduboard.rajasthan.gov.in
-
rajresults.nic.in
-
फिर "RBSE 10th Result 2025 Link" या "RBSE 12th Result 2025 Link" लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें और 'Submit' बटन दबाएं।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट भी ले सकते हैं।
RBSE राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी ताजे अपडेट्स पाने के लिए इस पेज को सेव करें और समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें।
यहां देखें: CBSE Result 2025
Comments
All Comments (0)
Join the conversation