RSSB Jail Prahari Answer Key 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज, 12 मई 2025 को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट [rssb.rajasthan.gov.in] पर जाकर इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परिणाम जारी होने से पहले अपने उत्तरों का मिलान करने, प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में सहायता करती है। इसमें परीक्षा में पूछे गए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तर शामिल किए गए हैं।
RSMSSB Jail Prahari Answer Key 2025 OUT
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिनांक 12.04.2025 को दो चरणों (प्रथम चरण: परीक्षा कोड DG06, द्वितीय चरण: परीक्षा कोड AX11) में आयोजित प्रहरी सीधी भर्ती-2024 परीक्षा के मास्टर प्रश्न पत्र तथा उनकी प्रारंभिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर के प्रति आपत्ति है, तो वे 17 मई 2025 (00:01 बजे) से 19 मई 2025 (23:59 बजे) तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 PDF Download
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा हल किए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं। उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इस लेख में राजस्थान जेल प्रहरी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है।
RSSB Jail Prahari Answer Key 2025 PDF (1st Shift) | यहां क्लिक करें |
Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 PDF (2nd Shift) | यहां क्लिक करें |
Jail Prahari Answer Key 2025 Notice PDF | डाउनलोड करें |
RSSB Jail Prahari Question Paper PDF
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज, 12 मई को जेल प्रहरी (Jail Prahari) परीक्षा का प्रश्न पत्र PDF आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि अब वे पिछली परीक्षा का पूरा प्रश्न पत्र डाउनलोड कर अभ्यास कर सकते हैं।
यह प्रश्न पत्र परीक्षा के पैटर्न, कठिनाई स्तर, और प्रमुख विषयों को समझने में अभ्यर्थियों की काफी मदद करेगा। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
RSSB Jail Prahari Question Paper 2025 PDF (1st Shift) | यहां क्लिक करें |
Rajasthan Jail Prahari Question Paper 2025 PDF (2nd Shift) | यहां क्लिक करें |
Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 Highlights
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी 2025 तक स्वीकार किए गए थे। इस भर्ती में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 759 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 44 पद निर्धारित किए गए हैं। राजस्थान जेल प्रहरी की आधिकारिक उत्तर कुंजी (आंसर की) आज जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से जुड़ी विस्तृत जानकारी आप यहीं से प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) |
पद का नाम | जेल प्रहरी (जेल वार्डर) |
कुल रिक्तियां | 803 |
परीक्षा तिथियां | 12 अप्रैल 2025 |
उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 12 मई 2025 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) |
परीक्षा मोड | ऑफ़लाइन (ओएमआर-आधारित) |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Jail Prahari Answer Key 2025 Rajasthan
12 अप्रैल को प्रदेशभर के 38 जिलों में 803 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 8,20,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, और इनमें से 6,10,168 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 74.33 प्रतिशत उपस्थिति रही, जो कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पिछली भर्ती परीक्षाओं से अधिक थी।
इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा–2024 की उत्तर कुंजी 9 मई को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे उत्तर कुंजी का अवलोकन करें और यदि उन्हें कोई आपत्ति हो, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इसे प्रस्तुत करें।
Also Check in English,
Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025
यहां देखें:
- Rajasthan RSSB Junior Instructor Result 2025
- Rajasthan Board 10th, 12th Result 2025
- reet2024.co.in Result 2025
- Rajasthan RSSB Junior Instructor Result 2025 OUT
जेल प्रहरी परीक्षा की प्राथमिक key का अनुमोदन हो गया है, कल को बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। https://t.co/pUAYUkGs2F
— Alok Raj (@alokrajRSSB) May 8, 2025
Rajasthan Jail Prahari Exam Date 2025: जेल प्रहरी परीक्षा कब हुई थी?
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया गया था। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित की गई थी और दो पालियों में संपन्न हुई:
- प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 803 जेल प्रहरी (Jail Warder) पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया था।
Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2025 Kaise Download Kare?
RSSB राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर मौजूद नेविगेशन बार में “कैंडिडेट कॉर्नर” सेक्शन में जाएं और वहां “उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक कर
- इसके बाद आप RSSB जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी के पेज पर पहुंच जाएंगे।
- उत्तर कुंजी सेक्शन में, प्राथमिक उत्तर कुंजी – जेल प्रहरी के सामने दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही उत्तर कुंजी की PDF फाइल एक नए टैब में खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
RSSB Jail Prahari Answer Key 2025 Objection Details: आपत्ति विवरण
प्रत्येक आपत्ति हेतु बोर्ड द्वारा ₹100/- शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति लिंक पर जाकर, ई-मित्र पेमेंट गेटवे अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से, प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹100/- की दर से शुल्क का भुगतान करें। भुगतान करते समय ई-मित्र द्वारा अलग से सेवा शुल्क (Service Charges) लिया जाएगा।
ध्यान दें कि शुल्क जमा किए बिना भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियाँ दर्ज करने की सुविधा केवल दिनांक 17-05-2025, रात्रि 00:01 बजे से लेकर 19-05-2025, रात्रि 23:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा और कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जाएंगी, तथा अन्य किसी माध्यम अथवा निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियाँ अमान्य मानी जाएंगी।
आपत्तियों के समर्थन में केवल मानक एवं प्रमाणिक पुस्तकों से संबंधित साक्ष्य ही ऑनलाइन अपलोड करें। प्रत्येक प्रमाण-पृष्ठ पर अपना रोल नंबर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है। साथ ही, पुस्तक का नाम, लेखक/लेखकों का नाम, प्रकाशक, संस्करण वर्ष तथा पृष्ठ संख्या का उल्लेख अवश्य करें। यदि प्रमाण अधूरे हैं या संलग्न नहीं किए गए हैं, तो ऐसी आपत्तियाँ पर विचार नहीं किया जाएगा।
यदि कोई परीक्षार्थी साक्ष्य में मूल सामग्री (Original Text) के साथ छेड़छाड़ कर उसे अपलोड करता है, तो उसके विरुद्ध बोर्ड के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।
कृपया ध्यान रखें कि आपत्ति शुल्क के रूप में अतिरिक्त जमा की गई राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी। अतः केवल आवश्यकतानुसार ही शुल्क का भुगतान करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation