REET Answer Key 2025: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 की उत्तर कुंजी पर Objection उठाने की आखिरी तारीख आज, 31 मार्च 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी आपत्तियां आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर दर्ज कराएं, क्योंकि उसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 300 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा।
REET 2025 Answer Key की मुख्य बातें:-
- उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि: 25 मार्च 2025
- आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2025 (रात 12:00 बजे)
- आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया: उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी
REET 2025 Answer Key Objection Link
REET 2025 उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक आज सक्रिय है, लेकिन यह आज रात 12 बजे तक खुला रहेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाकर और वहां दिए गए आपत्ति लिंक का उपयोग करके अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है और प्रत्येक आपत्ति के लिए शुल्क 300 रुपये है।
REET Answer Key 2025 Objection Challan Link | |
REET 2025 Answer Key Print Challan Link | |
रीट 2025 आंसर-की आपत्ति नोटिस पीडीएफ |
How to Raise Objection Against REET 2025 Answer Key? ऐसे दर्ज करें आपत्तियां
REET 2025 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के चरण यहां से प्राप्त करें:
- आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर"Objection on Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- इसके बाद अपना नाम, भाषा 1, भाषा 2, और विशेषज्ञता विषय सत्यापित करें और स्तर 1 या स्तर 2 चुनें।
- जिस प्रश्न के खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं, उसकी जानकारी दर्ज करें।
- आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आपत्ति के साथ अपना सुझावित सही उत्तर दर्ज करें।
- आपत्ति जमा करें और यदि आवश्यक हो तो अन्य प्रश्नों के लिए प्रक्रिया दोहराएं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation