डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल(RML), नई दिल्ली नौकरी अधिसूचना 2021: डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल(RML), नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 14 जून-18 जून 2021 को आयोजित किये जानेवाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.एबीवीआईएमएस और डॉ. RML हॉस्पिटल, नई दिल्ली में विशुद्ध रूप से एडहोक बेसिस पर (आरंभ में 44 दिनों के लिए) विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति के लिए भारतीय नागरिकों के लिए एक वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है. हमें उम्मीदवारों की सुविधा के लिए संगठन द्वारा जारी किये गये ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी नीचे पीडीएफ फॉर्म में दिया हुआ है. अगर किसी उम्मीदवार को कोई एडिशनल जानकारी चाहिए तो वे लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक्सेस कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 14 जून-18 जून 2021
डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल(RML) सीनियर रेजिडेंट रिक्ति विवरण:
| पदों का नाम | पदों की संख्या | इंटरव्यू का तिथि एवं समय |
| सर्जरी | 07 पद | 14 जून 2021 (10:30 am) |
| बायो-केमिस्ट्री | 04 पद | 14 जून 2021 (12:15 pm) |
| एनेस्थेसिया | 29 पद | 14 जून 2021 (02:45 pm) |
| ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन | 02 पद | 15 जून 2021 (10:30 am) |
| कार्डियक एनेस्थेसिया | 06 पद | 15 जून 2021 (11:30 am) |
| इंडोक्रोनोलॉजी | 04 पद | 15 जून 2021 (02:45 pm) |
| Gastroenterology | 02 पद | 15 जून 2021 (03:15 pm) |
| ओब्स्टे & गायनेकोलॉजी | 02 पद | 16 जून 2021 (10:30 am) |
| मेडिसिन | 14 पद | 16 जून 2021 (11:30 am) |
| नेनोटोलॉजी | 08 पद | 16 जून 2021 (02:45 pm) |
| ओर्थोपेडिक्स | 02 पद | 17 जून 2021 (10:30 am) |
| पेडियाट्रिक्स | 04 पद | 17 जून 2021 (11:30 am) |
| पैथोलॉजी | 03 पद | 17 जून 2021 (02:45 pm) |
| PMR | 03 पद | 18 जून 2021 (10:30 am) |
| एनाटोमी | 02 पद | 18 जून 2021 (11:00 am) |
| कम्युनिटी मेडिसिन | 01 पद | 18 जून 2021 (11:30 am) |
| फिजियोलॉजी | 01 पद | 18 जून 2021 (12:15 pm) |
सीनियर रेजिडेंट नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
एमबीबीएस के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित में स्पेशलिटी में पीजी डिग्री/डिप्लोम /डीएनबी ( एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त स्पेशलिटी)
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के साथ पंजीकृत होना चाहिए. आयु सीमा: 14 जून 2021 को 45 वर्ष से अधिक नहीं (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 05 वर्ष की छूट, ओबीसी के लिए 03 वर्ष की छूट).
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन कैसे करें:
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 14 जून-18 जून 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के अनुसार पूर्वाह्न 09.30 बजे के बीच HA.II अनुभाग, शैक्षणिक ब्लॉक, भूतल, ABVIMS भवन, ABVIMS और डॉ. R.M.L में। अस्पताल, नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन के लिए उपस्थित हो सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation